ओप्पो आर9एस और आर9एस प्लस लॉन्च, 16 मेगापिक्सल के रियर और फ्रंट कैमरे से हैं लैस

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2016 12:33 IST
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने घरेलू मार्केट में दो नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। कंपनी ने ओप्पो आर9एस और ओप्पो आर9एस प्लस को मार्केट में उतारा है। दोनों ही स्मार्टफोन गोल्ड और रोज़ गोल्ड कलर में मिलेंगे। ओप्पो आर9एस की कीमत 2799 चीनी युआन (करीब 27,680 रुपये) है और ओप्पो आर9एस प्लस 3499 चीनी युआन (करीब 34,590 रुपये) में मिलेगा। ओप्पो आर9एस को चीन में ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।

नाम से साफ है कि ओप्पो आर9एस प्लस स्मार्टफोन ओप्पो आर9एस का ज़्यादा पावरफुल वर्ज़न है। फिलहाल, इन स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने के संबंध में कुछ नहीं बताया गया है।

ओप्पो आर9एस में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080 x 1920 पिक्सल) 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मौजूद है। यह 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर चलेगा। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। मल्टीटास्किंग के लिए मौजूद है 4 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट के साथ आने वाला ओप्पो का यह फोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलेगा। इसके ऊपर कंपनी के कलरओएस 3.0 का इस्तेमाल किया गया है।
 

ओप्पो आर9एस में एफ/1.7 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इससे 4के रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड करना भी संभव है। इसके सेल्फी कैमरे का सेंसर भी 16 मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरे का सेंसर एफ/2.0 अपर्चर वाला है। फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस फोन का डाइमेंशन 153×74.3×6.58 मिलीमीटर है और वज़न 145 ग्राम। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0 और जीपीएस शामिल हैं। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए मौजूद 3010 एमएएच की बैटरी।
Advertisement

अब बात ओप्पो आर9एस प्लस की। इसमें 6 इंच का फुल-एचडी (1080 x 1920 पिक्सल) 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मौजूद है। फोन में 1.9 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 653 प्रोसेसर है और मल्टी टास्किंग के लिए मौजूद है 6 जीबी रैम। इस फोन की भी इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसका रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जो एफ/2.0 अपर्चर से लैस है। फोन का डाइमेंशन 163.63×80.8×7.35 मिलीमीटर है और वज़न 185 ग्राम। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.1 और जीपीएस शामिल हैं। इसकी बैटरी 4000 एमएएच की है। यह कंपनी की फास्ट चार्ज़िंग तकनीक वूक से लैस होगी।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3010 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  7. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  8. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  9. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  10. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.