ओप्पो आर9 और आर9 प्लस कैमरा स्मार्टफोन 17 मार्च को होंगे लॉन्च

ओप्पो ने पिछले सप्ताह कैमरा स्मार्टफोन ओप्पो आर9 और आर9 प्लस का टीजर चीन में जारी किया था। अब कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन के लॉन्च की पुष्टि करते हुए एक तस्वीर पोस्ट की है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 जनवरी 2018 12:37 IST
ओप्पो ने पिछले सप्ताह कैमरा स्मार्टफोन ओप्पो आर9 और आर9 प्लस का टीजर चीन में जारी किया था। इसके अलावा कंपनी ने स्मार्टफोन में वीओओसी फास्ट चार्जिंग फीचर की तारीफ करते हुए अपने वीबो अकाउंट पर भी टीजर पोस्ट किया था। बहरहाल, अब कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन के लॉन्च की पुष्टि करते हुए एक तस्वीर पोस्ट की है।

उम्मीद के मुताबिक चीनी कंपनी ओप्पो 17 मार्च को ओप्पो आर9 और ओप्पो आर9 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इस तस्वीर पर लॉन्च तारीख के साथ लिखा है, ''2016 के नए प्रोडक्ट का लॉन्च इवेंट '' इसके साथ ही '9' भी लिखा है जिससे ओप्पो आर9 हैंडसेंट को तारांकित किया गया है। उम्मीद है कि इन दोनों स्मार्टफोन को फिलहाल चीन में लॉन्च किया जाएगा लेकिन इसके बाद इसे दुनिया भर के दूसरे बाजारों में पेश किया जाएगा। इस तस्वीर को कंपनी के वीबो अकाउंट पर जारी किया गया है।
Advertisement

लिस्टिंग के अनुसार डुअल सिम सपोर्ट वाले आर9 में एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप होगा। ओप्पो आर9 में 5.5 इंच का फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला एमोलेड डिस्प्ले होगा। फोन में 1.95 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर हो सकता है।
 

ओप्पो के आर9 हैंडसेट में 4 जीबी रैम के अलावा 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज होगी, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाकर 128 जीबी तक किया जा सकता है।  वहीं इस फोन में 16 मेगापिक्सल के रियर और फ्रंट कैमरा होने की बात कही गई है। इससे पहले इस फोन के कैमरा फोकस फोन होने की बात सामने आई थी।
Advertisement

बात करेंं आर9 प्लस हैंडसेट की तो इसमें 6 इंच का फुल एचडी एमोलेड डिस्प्ले होगा। 1.8 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर होगा। 64 जीबी की एक्सपेंडेबल स्टोर और 4120 एमएएच की बैटरी होगी। रैम और कैमरा आर9 स्मार्टफोन की तरह ही होगा। यह फोन एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर चलेगा।  फोन का डाइमेंशन 163x80.8x7.4 मिलीमीटर और वजन 185 ग्राम होगा।
Advertisement

चीनी कंपनी ओप्पो ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में अपनी नई बैटरी टेक्नोलॉजी सुपर वीओओसी लॉन्च की थी। यह टेकनोलॉजी वीओओसी फ्लैश चार्ज टेकनोलॉजी का अपग्रेड थी। वीओओसी सुपर फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी 2500 एमएएच की एक बैटरी को 15 मिनट में 0 से 100 प्रतिशत चार्ज कर देती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  3. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  4. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  5. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  6. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  7. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  8. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  10. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.