ओप्पो की नई सुपर वीओओसी बैटरी तकनीक से 15 मिनट में चार्ज होगा फोन

ओप्पो की नई सुपर वीओओसी बैटरी तकनीक से 15 मिनट में चार्ज होगा फोन
विज्ञापन
चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी ओप्पो ने दुनिया की सबसे तेज चार्जिग तकनीक की घोषणा की है, जो केवल 15 मिनट में बैटरी को शून्य से 100 प्रतिशत तक चार्ज कर सकती है।

बार्सिलोना में चल रहे ट्रेड शो एमडब्ल्यूसी 2016 में कंपनी ने इस नई बैटरी टेक्नोलॉजी का खुलासा किया। यह नई 'सुपरवीओओसी' तकनीक 2,500 एमएएच डिस्चार्ज बैटरी को 100 प्रतिशत तक चार्ज कर सकती है और यह पांरपरिक माइक्रो-यूएसबी और यूएसबी टाइप-सी केबल पर काम करती है। कंपनी के मुताबिक, 2500 एमएएच की बैटरी इस तकनीक की मदद से 0 से 100 प्रतिशत तक सिर्फ 15 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। इसके साथ ही कंपनी ने इमेज स्टेबिलाइजेशन स्मार्टसेंसर भी लॉन्च किया।

लीथियम-आयन बैटरी के साथ आने वाले स्मार्टफोन में पिछले कई सालों से चार्जिंग को लेकर परेशानी रही है। स्मार्टफोन कंपनियों नें पिछले समय से इस समस्या को सुलझाने का प्रयास कर फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी का सहारा लिया लेकिन क्वालकॉम की क्विक चार्ज तकनीक भी बैटरी को तेजी से चार्ज करने में उतनी कामयाब नहीं रही है।

क्वालकॉम्स की "क्विक चार्ज 3.0" के बाद इसे सबसे तेज चार्जिग उपकरण माना जा रहा है। क्वोलकॉम के चार्जर से एक स्मार्टफोन को 35 मिनट में शून्य से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

इस तकनीक वाले चार्जर केवल स्मार्टफोन के साथ ही काम करते हैं, वहीं सुपरवीओओसी चार्जर भी केवल ओप्पो स्मार्टफोन के साथ ही संयोजन कर सकता है। यह तकनीक कम तापमान पर चार्ज होने के लिए लो-वोल्टेज अल्गोरिथम का उपयोग करती है।

भारत में ओप्पो ने इस साल अप्रैल में अपना नया एफ1 प्लस स्मार्टफोन लांच करने की जानकारी भी दी है। इसकी कीमत 26 हजार 999 रुपये होगी। 5.5 इंच फुल एचडी डिसप्ले वाला स्मार्टफोन 4 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल मेमोरी से लैस होगा।

इस स्मार्टफोन में ओक्टा कोर स्नैपड्रैगन 616 प्रोसेसर, एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम, एफ 2.2 अपरचर के साथ 13 मोगापिक्सेल ऑटो फोकस कैमरा, 4.1 ब्लूटुथ, जीपीएस और डुअल सिम जैसे कई फीचर्स मौजूद हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  2. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  3. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  4. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  5. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  6. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  7. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  8. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »