Oppo R17 की बिक्री अमेज़न इंडिया पर शुरू, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर

Oppo R17 को 34,990 रुपये में बेचा जा रहा है। Amazon India पर इस फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को बेचा जा रहा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2018 11:45 IST
ख़ास बातें
  • Oppo R17 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • 6.41 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है ओप्पो आर17 में
  • 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है Oppo R17 में

Oppo R17 में है 8 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने इस महीने की शुरुआत में Oppo R17 Pro और Oppo R17 को भारत में लॉन्च किया था। Oppo R17 Pro की बिक्री पहले ही शुरू हो चुकी है। अब ओप्पो आर17 को उपलब्ध करा दिया गया है। गौर करने वाली बात है कि लॉन्च इवेंट में कंपनी ने Oppo R17 की कीमत बताई थी। लेकिन उपलब्धता के संबंध में कुछ नहीं कहा था। ओप्पो आर17 को भारत में फिलहाल ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध कराया गया है।
 

Oppo R17 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

Oppo R17 को 34,990 रुपये में बेचा जा रहा है। Amazon India पर इस फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को बेचा जा रहा है। फिलहाल, इस फोन के नियोन पर्पल रंग वेरिएंट को उपलब्ध कराया गया है।
Advertisement

लॉन्च ऑफर की बात करें तो इस फोन के साथ रिलायंस जियो की ओर से 4,900 रुपये का फायदा मिलेगा, साथ में 3.2 टीबी 4जी डेटा भी। एक बार स्क्रीन रिप्लेसमेंट की गारंटी, बिना ब्याज वाले ईएमआई का विकल्प है। एक्सचेंज पर 2,000 रुपये की अतिरिक्त छूट है।
 

Oppo R17 के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला ओप्पो का यह 4G हैंडसेट 6.4 इंच का डिस्प्ले मिलेगा जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। Oppo R17 का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 91.5 प्रतिशत रहेगा। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 670 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम मिलेगा। ओप्पो आर17 के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसका एक सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 25 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स576 सेंसर दिया जाएगा, जिसका अर्पचर f/2.0 होगा।  
Advertisement

Oppo R17 में 128 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो यह हैंडसेट वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप सी के साथ आएगा। पावर बैकअप के लिए ओप्पो आर17 में 3,500 एमएएच की बैटरी मिलेगी। Oppo के इस हैंडसेट में  VOOC टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है जो सिर्फ पांच मिनट चार्ज करने पर कॉलिंग के लिए दो घंटे का बैकअप देगा।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 670

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Oppo R17

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  3. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  4. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  2. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  4. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  5. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  6. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  7. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  8. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  9. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  10. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.