Oppo R17 Neo लॉन्च, 6.4 इंच स्क्रीन और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है इसमें

चीनी कंपनी ओप्पो ने अपने Oppo R17 स्मार्टफोन का नया वेरिएंट लॉन्च किया है। चीनी मार्केट में Oppo R17 और Oppo R17 Pro को लॉन्च किए जाने के बाद जापानी मार्केट में Oppo R17 Neo को पेश किया गया है।

Oppo R17 Neo लॉन्च, 6.4 इंच स्क्रीन और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है इसमें
ख़ास बातें
  • ओप्पो आर17 नियो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलता है
  • Oppo R17 Neo में दो रियर कैमरे हैं
  • Oppo R17 का ही वेरिएंट है Oppo R17 Neo
विज्ञापन
चीनी कंपनी ओप्पो ने अपने Oppo R17 स्मार्टफोन का नया वेरिएंट लॉन्च किया है। चीनी मार्केट में Oppo R17 और Oppo R17 Pro को लॉन्च किए जाने के बाद जापानी मार्केट में Oppo R17 Neo को पेश किया गया है। अहम खासियतों की बात करें तो Oppo R17 Neo इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। ओप्पो के इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच का डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर है। हालांकि, अन्य वेरिएंट की तुलना में ओप्पो आर17 नियो बैटरी, रैम और कैमरा सेटअप के मामले में अलग है। इसकी बैटरी 3,600 एमएएच की है और यह 4 जीबी रैम के साथ आता है। फोन के पिछले हिस्से पर 16 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के सेंसर जुगलबंदी में काम करेंगे।

याद रहे कि Oppo ने इस साल अगस्त महीने में Oppo R17 को चीनी मार्केट में उतारा था। Oppo R17 हैंडसेट इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 8 जीबी तक रैम और कई अन्य दमदार फीचर के साथ आता है। इसके बाद Oppo R17 Pro प्रीमियम वेरिएंट लाया गया। दूसरी तरफ, Oppo R17 Pro ट्रिपल कैमरे और सुपर वूक चार्ज सपोर्ट के साथ आता है। गौर करने वाली बात है कि ओप्पो आर17 नियो के स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन चीन में लॉन्च किए गए Oppo K1 से काफी मेल खाते हैं।
 

Oppo R17 Neo कीमत

एक जापानी वेबसाइट के मुताबिक, Oppo R17 Neo को 38,988 जापानी येन (करीब 25,500 रुपये) में बेचा जाएगा। हालांकि, ओप्पो जापान की आधिकारिक वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन की कीमत के बारे में कुछ नहीं बताया गया है। ओप्पो आर17 नियो ब्लू और रेड ग्रेडिएंट कलर मॉडल में आएगा।
 

Oppo R17 Neo स्पेसिफिकेशन

ओप्पो आर17 नियो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें 1.95 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Oppo R17 Neo में दो रियर कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Oppo R17 Neo की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0 शामिल हैं। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। हैंडसेट की बैटरी 3600 एमएएच की है। ओप्पो आर17 नियो का डाइमेंशन 158.3x75.5x7.4 मिलीमीटर है और वज़न 156 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा25-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में दो नए कलर्स में पेश हुआ Infinix Note 60 Pro, जानें प्राइस
  2. टेस्ला की भारत में धीमी शुरुआत, पहले वर्ष में 500 यूनिट्स से कम की सेल्स
  3. पृथ्वी से 5 गुना बड़े नए ग्रह पर मिलेगा जीवन? 48 प्रकाशवर्ष दूर नई दुनिया ने जगाई उम्मीद
  4. Honor Robot Phone Pre Order: 200MP रोबोटिक कैमरा वाले फोन की बुकिंग शुरू! हो सकती है 120W फास्ट चार्जिंग
  5. Oppo Find X10 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, Dimensity 9600 Pro चिपसेट के साथ! नई लिस्टिंग लीक
  6. Airtel ने यूजर्स के साथ किया धोखा? मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए नहीं शेयर कर सकते 5G प्लान का डेटा! जानें मामला
  7. Pixel 11a Leak: गूगल के Pixel 11a में मिल सकती है 8GB रैम, 4,870 mAh बैटरी!
  8. Infinix Hot 70 Pro हुआ 2 डिस्प्ले, 6 रंगों के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. 3500 रु सस्ता मिल रहा Realme का 8000mAh बैटरी वाला फोन! आई तगड़ी डील
  10. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »