Oppo R11s और R11s Plus के स्पेसिफिकेशन लीक

ओप्पो ने बहु-प्रतीक्षित आर11एस और आर11एस प्लस स्मार्टफोन को सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है। बता दें कि ये बेहद ही पतले बेज़ल वाले डिस्प्ले के साथ आएंगे।

Oppo R11s और R11s Plus के स्पेसिफिकेशन लीक
ख़ास बातें
  • चीन की सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है
  • Oppo R11s में 6.01 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है
  • Oppo R11s Plus को 6.43 इंच के फुल-एचडी+ डिस्प्ले है
विज्ञापन
ओप्पो ने बहु-प्रतीक्षित आर11एस और आर11एस प्लस स्मार्टफोन को सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है। बता दें कि ये बेहद ही पतले बेज़ल वाले डिस्प्ले के साथ आएंगे। ख़बर ये भी है कि ओप्पो आर11एस और ओप्पो आर11एस प्लस को चीन की सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है जिससे सारे स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं।

पिछले हफ्ते कंपनी ने चीन में Oppo R11s की पहली सेल के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू किए थे। सेल गुरुवार को होनी है और अभी तक कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।

टीना लिस्टिंग के मुताबिक, Oppo R11s में 6.01 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है। इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट होगा। यह 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। हैंडसेट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेगा। पिछले हिस्से पर 16 मेगापिक्सल के साथ 20 मेगापिक्सल का सेंसर दिए जाने की उम्मीद है। इसके फ्रंट कैमरे का सेंसर 20 मेगापिक्सल का होगा। बैटरी 3120 एमएएच की है।

दूसरी तरफ, Oppo R11s Plus को टीना पर 6.43 इंच के फुल-एचडी+ डिस्प्ले और ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट के साथ लिस्ट किया गया है। यह हैंडसेट 6 जीबी रैम के साथ आएगा। आर11एस के बारी स्पेसिफिकेशन आर11एस वाले हैं। हालांकि, इसकी बैटरी 3880 एमएएच की है।

याद रहे कि Oppo R11 को 2,999 चीनी युआन (करीब 28,450 रुपये) और R11 Plus को 3,699 चीनी युआन (करीब 35,100 रुपये) में लॉन्च किया गया था। हम ओप्पो आर11एस और आर11एस प्लस की कीमत इन हैंडसेट से ज़्यादा होने की उम्मीद कर सकते हैं। बता दें कि टीना लिस्टिंग के बारे में सबसे पहले जानकारी फोनअरिना ने दी।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.01 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3205 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »