Oppo PBFM30 फोन दो रियर कैमरे और 4,100 एमएएच बैटरी के साथ लिस्ट

ऐसा लगता है कि Oppo एक मिड-रेंज स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है जो दो रियर कैमरे और 4,100 एमएएच की बैटरी से लैस होगा।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 4 फरवरी 2019 17:36 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो के इस स्मार्टफोन को TEENA पर किया गया लिस्ट
  • ओप्पो के इस स्मार्टफोन में 6.2 इंच का डिस्प्ले होगा
  • Oppo PBFM30 मॉडल नंबर से लिस्ट हुआ है यह फोन

Oppo F9 (प्रतीकात्मक तस्वीर)

ऐसा लगता है कि Oppo एक मिड-रेंज स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है जो दो रियर कैमरे और 4,100 एमएएच की बैटरी से लैस होगा। दरअसल, PBFM30 मॉडल नंबर वाले एक Oppo स्मार्टफोन को TENAA पर लिस्ट किया गया है। चीनी सर्टिफिकेशन साइट टीना की लिस्टिंग से स्मार्टफोन के अहम स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं। अफसोस कि इस लिस्टिंग में डिवाइस की तस्वीर का इस्तेमाल नहीं हुआ है। इस ओप्पो स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 8.1 ओरियो और ऑक्टा-प्रोसेसर के साथ लिस्ट किया गया है।

PBFM30 मॉडल नंबर वाले ओप्पो फोन की TENAA लिस्टिंग के बारे में सबसे पहले जानकारी Gizmochina ने दी। TENAA की लिस्टिंग के मुताबिक, ओप्पो स्मार्टफोन में 6.2 इंच का डिस्प्ले होगा, एचडी+ (720x1520 पिक्सल) रिजॉल्यूशन के साथ। हालांकि, यह भरोसे के साथ नहीं कहा जा सकता है कि इस स्मार्टफोन में नॉच होगा है या नहीं। लेकिन रिजॉल्यूशन इस ओर इशारा ज़रूर करता है।
Advertisement
 

155.9x75.4x8.1 मिलीमीटर डाइमेंशन और 158 ग्राम का वज़न लिस्ट किया गया है। Oppo PBFM30 को 4,100 एमएएच की बैटरी दिए जाने का ज़िक्र है। फास्ट चार्जिंग सपोर्ट का ज़िक्र नहीं है। ओप्पो का यह फोन 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आएगा। यह नहीं पता है कि प्रोसेसर मीडियाटेक का है या क्वालकॉम का। ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है।  

Oppo PBFM30 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। ओप्पो के इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, ग्रेविटी, पॉक्सिमिटी और लाइट सेंसर दिए जाने की उम्मीद है। फिलहाल, यह भी साफ नहीं है कि Oppo PBFM30 को किस आधिकारिक नाम से लॉन्च किया जाएगा। ना ही कीमत के बारे में कोई जानकारी दी गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Oppo PBFM30, TENAA
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  3. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  4. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  5. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  6. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  8. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.