Oppo ने लॉन्च किया A5 Pro, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

यह Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर चलता है। A5 Pro की 6,000 mAh की बैटरी 80 W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 दिसंबर 2024 16:33 IST
ख़ास बातें
  • यह प्रीमियम दिखने वाले डिजाइन और सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल के साथ है
  • इसके प्रत्येक कलर वेरिएंट में रियर पैनल पर नया पैटर्न है
  • पिछले महीने कंपनी ने Find X8 सीरीज को भारत में पेश किया था

यह स्मार्टफोन प्रीमियम दिखने वाले डिजाइन और सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल के साथ है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo ने A5 Pro को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 दिया गया है। यह प्रीमियम दिखने वाले डिजाइन और सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल के साथ है। इसके प्रत्येक कलर वेरिएंट में रियर पैनल पर नया पैटर्न है। 

कंपनी ने A5 Pro को चीन में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच फुल HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें 12 GB तक LPDDR4X RAM और 512 GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज है। इस स्मार्टफोन को White, Purple, Red और Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। A5 Pro के 8 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 1,999 (लगभग 23,200 रुपये),  8 GB + 512 GB का CNY 2,199 (लगभग 25,600 रुपये) और 12 GB + 256 GB का CNY 2,499 (लगभग 29,100 रुपये) का है। Oppo ने इस स्मार्टफोन के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं दी है। 
Advertisement

इस स्मार्टफोन की डुअल कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन ( OIS) सपोर्ट के साथ है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर चलता है। A5 Pro की 6,000 mAh की बैटरी 80 W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

पिछले महीने कंपनी ने Find X8 सीरीज को भारत में लॉन्च किया था। इस सीरीज के Find X8 का शुरुआती प्राइस 69,999 रुपये और Find X8 Pro का 99,999 रुपये का है। इन स्मार्टफोन्स में प्रोससर के तौर पर  MediaTek का Dimensity 9400 दिया गया है। Find X8 में 50 मेगापिक्सल के Sony LTY-700 प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल कैमरा यूनिट है। Find X8 Pro में 50 मेगापिक्सल के Sony LYT-808 सेंसर के साथ क्वाड कैमरा यूनिट है। अक्टूबर में चीन में इस स्मार्टफोन सीरीज को पेश करने के बाद से बाद से इसकी 10 लाख से अधिक यूनिट्स बिकी हैं। कंपनी ने Find X8 सीरीज को नवंबर में इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया गया था। यह Oppo के स्मार्टफोन्स की इस सीरीज का समान अवधि में सबसे अधिक सेल्स का रिकॉर्ड है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7300

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
  2. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  3. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  4. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  6. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  7. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  8. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  10. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.