120Hz डिस्प्ले के साथ जल्द लॉन्च होगा Oppo K9s फोन!

बता दें, कंपनी ने पिछले महीनें Oppo K9 Pro स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया था, जबकि Oppo K9 5G स्मार्टफोन मई में लॉन्च हुआ था। ओप्पो के9एस फोन Oppo K9 सीरीज़ का तीसरा फोन हो सकता है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2021 16:32 IST
ख़ास बातें
  • Oppo K9s में मिल सकते हैं तीन कलर ऑप्शन
  • मॉडल नंबर PERM10 ओप्पो के9एस का हो सकता है
  • स्नैपड्रैगन 778जी प्रोससेर से लैस हो सकता है फोन

फोन में तीन कलर ऑप्शन मिल सकते हैं, वो होंगे ब्लैक, सिल्वर और पर्पल।

Oppo K9s कंपनी का आगामी स्मार्टफोन होगा, जिसकी जानकारी लेटेस्ट रिपोर्ट में सामने आई है। रिपोर्ट में आगामी स्मार्टफोन से जुड़ी प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी गई है। इसके अलावा, यह बताया गया है कि यह फोन तीन कलर ऑप्शन में दस्तक देगा। लीक से अंदाजा लगया जा सकता है कि यह फोन पहले चीन में लॉन्च किया जा सकता है। बता दें, कंपनी ने पिछले महीनें Oppo K9 Pro स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया था, जबकि Oppo K9 5G स्मार्टफोन मई में लॉन्च हुआ था। ओप्पो के9एस फोन Oppo K9 सीरीज़ का तीसरा फोन हो सकता है।

चीनी टिप्सटर WHY LAB ने कुछ पोस्टर्स साझा किए हैं। इन पोस्टर में एक स्मार्टफोन Oppo K9s मोनिकर के साथ देखा जा सकता है। साथ ही इन पोस्टर्स में फोन के स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी मौजूद है। कथित रूप से ओप्पो के9एस फोन 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें स्नैपड्रैगन 778जी प्रोससेर दिया जाएगा, साथ ही यह एन्हैंस्ड 4जी इन-गेम वाइब्रेशन देने के लिए X-axis linear motor के साथ आएगा। फोन में तीन कलर ऑप्शन मिल सकते हैं, वो होंगे ब्लैक, सिल्वर और पर्पल।
Advertisement

Gizmochina रिपोर्ट के अनुसार, यह फोन हाल ही में मॉडल नंबर PERM10 के साथ लिस्ट हुआ था, जिसमें फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली थी। रिपोर्ट की मानें, तो यह फोन एंड्रॉयड 11 पर काम करेगा। इसमें 6.59 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2412 पिक्सल होगा। इसके अलावा, फोन स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 12 जीबी तक रैम व 256 जीबी तक स्टोरेज मिल सकती है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा होगा। फोन की बैटरी 4,880 एमएएच की हो सकती है।
Advertisement

आपको बता दें, कंपनी ने पिछले महीने Oppo K9 Pro स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया था, जबकि Oppo K9 5G स्मार्टफोन मई में लॉन्च हुआ था। ओप्पो के9एस फोन Oppo K9 सीरीज़ का तीसरा फोन हो सकता है।
Advertisement

 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 768जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo K9s, Oppo K9s specification, Oppo K9s leak, Oppo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  2. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.