8GB रैम व स्नैपड्रैगन 768जी प्रोसेसर के लैस होगा Oppo K9 5G, कंपनी ने किया कंफर्म

Oppo पोस्ट के मुताबिक, Oppo K9 5G स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 768जी प्रोसेसर से लैस होगा जिसकी क्लॉक स्पीड फास्ट गेमिंग परफोर्मेंस के लिए 2.8GHz होगी।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2021 18:33 IST
ख़ास बातें
  • Oppo K9 5G में मिल सकते हैं तीन कैमरे
  • 6 मई को लॉन्च होगा फोन
  • Oppo Enco Air में मिल सकता है इन-ईयर डिज़ाइन और ब्लूटूथ 5.2 सपोर्ट

Oppo K9 5G फोन ग्रे और ब्लू कलर वेरिएंट में दस्तक देगा

Oppo K9 5G स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 768जी प्रोसेसर से लैस होगा, जिसकी पुष्टि खुद चीनी टेक कंपनी ने वीबो के जरिए की है। यह स्मार्टफोन चीन में 6 मई को लॉन्च किया जाएगा। पुरानी रिपोर्ट्स से संकेत मिले हैं कि Oppo इस दौरान Oppo Enco Air TWS earbuds और नए Oppo smart band को भी लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने एक अन्य पोस्ट के साथ इन दोनों डिवाइस को भी टीज़ किया है और यह चीनी में ई-कॉमर्स वेबसाइट पर भी लिस्ट किए जा चुके हैं।

चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर Oppo पोस्ट के मुताबिक, Oppo K9 5G स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 768जी प्रोसेसर से लैस होगा जिसकी क्लॉक स्पीड फास्ट गेमिंग परफोर्मेंस के लिए 2.8GHz होगी। प्रोसेसर के साथ Adreno 620 जीपीयू और Kryo 475 सीपीयू दिया जाएगा, जो कि स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर की तुलना में क्रमश: 15 प्रतिशत तेज ग्राफिक्स रेंडरिंग और परफोर्मेंस इम्प्रूवमेंट्स में ऑफर करता है। यह भी पुष्टि की जा चुकी है कि स्मार्टफोन में VC liquid cooling technology (अनुवादित) दी गई है, जो कि गेमिंग के दौरान स्मार्टफोन का तापमान स्थिर रखता है।
Advertisement
 
लेटेस्ट वीबो पोस्ट में ओप्पो ने TWS ईयरफोन्स की जोड़ी को भी टीज़ किया है, जो कि Oppo Enco Air हो सकता है। इसके अलावा स्मार्ट बैंड को बी 6 मई को ओप्पो के9 5जी के साथ लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट 6 मई को स्थानीय समयानुसार दोपहर 3 बजे (भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे) शुरू होगा।

यह तीनों ही डिवाइस चीन में JD.com पर लिस्ट हो चुके हैं। लिस्टिंग के अनुसार, Oppo K9 5G फोन ग्रे और ब्लू कलर वेरिएंट में दस्तक देगा। इसके अलावा, यह फोन 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज के साथ लिस्ट है। कीमत की जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है।  इसके अलावा, फोन में 65वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, वहीं फोन में सेल्फी के लिए होल-पंच कटआउट दिया जाएगा जो कि स्क्रीन के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में स्थित होगा।  Oppo Enco Air TWS earbuds और नया Oppo Band भी JD.com वेबसाइट पर लिस्ट है, जिसकी रिलीज़ तारीख व स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी गई है। मुताबिक Oppo Enco Air में इन-ईयर डिज़ाइन और ब्लूटूथ 5.2 सपोर्ट मिलेगा।
Advertisement

पुराने पोस्ट में ओप्पो ने कंफर्म किया था कि स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 768जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.