Oppo K7 5G स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट के साथ लॉन्च, ये हैं स्पेसिफिकेशन

Oppo K7 के 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,999 चीनी युआन (लगभग 21,500 रुपये) है, जबकि चीनी रिटेलर JD.com की लिस्टिंग के अनुसार, 8 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 2,299 चीनी युआन (लगभग 24,800 युआन) है।

Oppo K7 5G स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट के साथ लॉन्च, ये हैं स्पेसिफिकेशन

Oppo K7 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है

ख़ास बातें
  • Oppo K7 को Snapdragon 765G चिपसेट के साथ चीन में लॉन्च किया गया
  • मात्र 7.96 मिलीमीटर मोटा और 180 ग्राम वज़न के साथ आता है नया ओप्पो फोन
  • क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 30W फास्ट चार्जिंग है ओप्पो के7 5जी की खासियत
विज्ञापन
Oppo K7 5G स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया है। यह के-सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन है, जो 5G सपोर्ट करता है। यह Oppo K5 का अपग्रेड है, जिसे पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। ओप्पो के7 क्वाड रियर कैमरा सेटअप और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसमें दो रैम और स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन और चार रंग विकल्प हैं। Oppo K7 में चारों ओर पतले बेजल्स हैं। हालांकि इसकी चिन थोड़ी मोटी है। सेल्फी कैमरे के लिए फोन में नॉच दी गई है।
 

Oppo K7 5G price

Oppo K7 के 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,999 चीनी युआन (लगभग 21,500 रुपये) है, जबकि चीनी रिटेलर JD.com की लिस्टिंग के अनुसार, 8 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 2,299 चीनी युआन (लगभग 24,800 युआन) है। JD.com पर इसे चार रंगों और  Suning पर 5 रंग विकल्पों के साथ लिस्ट किया गया है। जेडी पर लिस्टेड रेंगों में फ्लोइंग क्लाउड, फ्लो फ्लेम, सी नाइट, और मिस्ट्री ब्लैक (अनुवादित) शामिल हैं, जबकि पेराक लेमन वेरिएंट को Suning पर लिस्ट किया गया है। यह 11 अगस्त से चीन में सेल के लिए उपलब्ध होगा। प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं।
 

Oppo K7 5G specifications

Suning, TMall और JD.com पर लिस्टिंग के अनुसार, डुअल-सिम (नैनो) ओप्पो के7 एंड्रॉयड 10 पर आधारित ColorOS 7.1 पर चलता है। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 408 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी है। फोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट पर काम करता है और 8 जीबी रैम से लैस आता है।

Oppo K7 5G के क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें एफ/1.7 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल सेंसर, 8-मेगापिक्सल सेंसर और दो 2-मेगापिक्सल सेंसर शामिल हैं। सेल्फी के लिए एफ/2.0 अपर्चर के साथ 32-मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।

स्टोरेज के लिए, ओप्पो के7 5जी में 256 जीबी स्टोरेज मिलती है, जिसे बढ़ाया नहीं जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, वाई-फाई, 4जी-एलटीई, एनएफसी, जीपीएस, 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक और चार्जिंग के लिए एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। यह 4,025mAh बैटरी के साथ आता है, जो 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। सेंसर में ग्रेविटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं। Oppo K7 5G का डायमेंशन 160.3x74.3x7.96 मिलीमीटर और वज़न 180 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.40 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4025 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo K7 5G, Oppo K7 5G price, Oppo K7 5G specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »