Oppo K5 लॉन्च, 64 मेगापिक्सल कैमरे और 8 जीबी तक रैम से है लैस

Oppo K5 Launched: ओप्पो के5 चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। पिछले हिस्से पर क्वाड कैमरा सेटअप वर्टिकल पोजीशन में है। जानें Oppo ब्रांड के इस लेटेस्ट हैंडसेट की कीमत और स्पेसिफिकेशन भी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2019 15:24 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो के5 में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है
  • 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है Oppo K5 में
  • ओप्पो के5 में 3,920 एमएएच की बैटरी दी गई है

Oppo K5 Launched: ओप्पो के5 को भारत में भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद

Oppo K5: ओप्पो के5 लॉन्च कर दिया गया है, बता दें कि फिलहाल Oppo ब्रांड के इस लेटेस्ट हैंडसेट को चीनी मार्केट में उतारा गया है। ओप्पो ब्रांड का नया स्मार्टफोन चार रियर कैमरे, वाटरड्रॉप नॉच, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और तीन ग्रेडिएंट बैक पैनल के साथ आता है। अहम खासियतों की बात करें तो ओप्पो के5 में स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर, 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 30 वॉट VOOC Flash Charge 4.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज है। अन्य फीचर में एनएफसी सपोर्ट और गेम बूस्ट 2.0 शामिल हैं। आइए अब आपको ओप्पो के5 की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

Oppo K5 price

ओप्पो के5 की कीमत 1,899 चीनी युआन (करीब 18,900 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल का है। स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 2,099 चीनी युआन (करीब 20,900 रुपये) और 8 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल को 2,499 चीनी युआन (करीब 24,900 रुपये) में बेचा जाएगा। फोन ब्लू, ग्रीन और व्हाइट ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आएगा।
 

Oppo K5 specifications

डुअल-सिम ओप्पो के5 में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इसमें 2.2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी तक की है।

Oppo K5 चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। पिछले हिस्से पर क्वाड कैमरा सेटअप वर्टिकल पोजीशन में है। यहां एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और दो दो मेगापिक्सल के सेंसर्स हैं। फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
Advertisement

Oppo K5 की बैटरी 3,920 एमएएच की है। यह 30W VOOC Flash Charge 4.0 को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई, एनएफसी, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन का डाइमेंशन 158.7x75.16x8.55 मिलीमीटर है और वज़न 182 ग्राम।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3920 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo K5, Oppo K5 Price, Oppo K5 Specifications, Oppo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
  2. 11 हजार सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन, 6500mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा
  3. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT आपका दिमाग 'खराब' कर देगा! रिसर्च में हुआ गंभीर खुलासा
  2. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
  3. 11 हजार सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन, 6500mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा
  4. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  5. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  6. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  7. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  8. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  9. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  10. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.