Oppo K3 जल्द होगा भारत में लॉन्च, टीज़र पेज आया सामने

चीनी मार्केट में ओप्पो के3 के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,599 चीनी युआन (लगभग 16,100 रुपये) है।

Oppo K3 जल्द होगा भारत में लॉन्च, टीज़र पेज आया सामने

Oppo K3 में हैं स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम

ख़ास बातें
  • Amazon India की साइट पर ज़ारी हुआ ओप्पो के3 का टीज़र
  • 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा है Oppo K3 में
  • Oppo K3 में जान फूंकने के लिए 3,765 एमएएच की बैटरी दी गई है
विज्ञापन
पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाले Oppo K3 को मई महीने में चीनी मार्केट में लॉन्च किया गया था। ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी अब इस फोन को भारतीय मार्केट में लाने की तैयारी कर रही है। अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर ‘Notify Me' टीज़र पेज लाइव किया गया है। देखकर यही कहा जा सकता है कि यह Oppo K3 की ओर इशारा है। टीज़र पेज पर ओप्पो द्वारा साझा किए गए स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन जैसे फीचर Oppo K3 की ही ओर इशारा देते हैं। इसके अलावा ‘3.0' शब्द इस्तेमाल जाने-अनजाने में बता ही देता है कि टीज़र पेज Oppo K3 का ही है।

बता दें कि Oppo K3 की बीते महीने चीन में लॉन्च किया गया था। टीज़र पेज पर 91.1 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो का ज़िक्र है। ओप्पो के3 की स्क्रीन टू बॉडी रेशियो भी यही है। आई प्रोटेक्शन फीचर भी TUV Rheinland सर्टिफिकेशन की ओर इशारा है। Oppo K3 का डिस्प्ले इस तकनीक से लैस है। इससे ब्लू लाइट एमिशन कम हो जाता है।

‘3.0'  शब्द के इस्तेमाल से पूरी तरह साफ हो जाता है कि यहां बात Oppo K3 की हो रही है। फिलहाल, ओप्पो के3 के भारत में लॉन्च किए जाने के संबंध में यही एक मात्र टीज़र है। ओप्पो ने लॉन्च की तारीख का ऐलान नहीं किया है।
 

Oppo K3 की कीमत (अनुमान)

चीनी मार्केट में ओप्पो के3 के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,599 चीनी युआन (लगभग 16,100 रुपये) है। 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,899 चीनी युआन (लगभग 19,100 रुपये) है। इसका टॉप वेरिएंट 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट से लैस है और इसकी कीमत 2,299 चीनी युआन (लगभग 23,200 रुपये) है। भारत में कीमत इसी के आसपास हो सकती है।
 

Oppo K3 स्पेसिफिकेशन, फीचर्स

डुअल-सिम (नैनो) वाला यह फोन एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलता है। फोन में 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी और 8 जीबी रैम है।

फोन में गेमबूस्ट 2.0 पहले से ही प्री-इंस्टॉल है जो फ्रेम बूस्ट और टच बूस्ट जैसे फीचर्स से लैस है। Oppo K3 में 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन के पिछले हिस्से पर दो रियर कैमरे दिए गए हैं, 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी, डेप्थ सेंसर दिया गया है। Oppo K3 में एआई पोर्टेट मोड और एआई सीन डिटेक्शन जैसे कैमरा फीचर्स दिए गए हैं।

सॉफ्टवेयर एल्गोरिथ्म का उपयोग करके डार्क शॉट्स को ब्राइट करने के लिए अल्ट्रा क्लियर नाइट व्यू 2.0 फीचर दिया गया है। Oppo K3 के तीन स्टोरेज वेरिएंट हैं, एक 64 जीबी, दूसरा 128 जीबी और तीसरा 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ। कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी शामिल है।

सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Oppo K3 में जान फूंकने के लिए 3,765 एमएएच की बैटरी दी गई है जो ओप्पो वूक 3.0 तकनीक के जरिए फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। अब बात कंपनी के नए वूक और सुपर वूक पावर बैंक की। Oppo वूक 20 वाट टू-वे चार्जिंग सपोर्ट तो वहीं दूसरी ओर ओप्पो सुपर वूक 50 वाट टू-वे चार्जिंग सपोर्ट करता है। दोनों ही यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से लैस हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality, premium design
  • Vivid OLED display
  • Good overall performance
  • Fast autofocus, good cameras
  • कमियां
  • Portrait mode isn’t always effective
  • A bit too large for some hands
  • Lack of microSD card slot could be a problem on 64GB model
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3765 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo K3, Oppo K3 Specifications, Amazon
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  2. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  3. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  5. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  6. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  7. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  8. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  9. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  10. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »