32MP कैमरा वाला OPPO K12x 5G खरीदें 1 हजार रुपये सस्ता, ये है पूरी डील

आप अपने या फैमिली के लिए 5जी फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो OPPO K12x 5G बेस्ट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 जनवरी 2025 09:22 IST
ख़ास बातें
  • Oppo K12x 5G में 6.67 इंच का HD+ डिस्‍प्‍ले है।
  • Oppo K12x 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर है।
  • Oppo K12x 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है।

Oppo K12x 5G में 6.67 इंच का HD+ डिस्‍प्‍ले है।

Photo Credit: Oppo

अगर आपका बजट 12 हजार रुपये के करीब है और आप अपने या फैमिली के लिए 5जी फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां इस वक्त ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप पुराना फोन एक्सचेंज में देते हैं तो अतिरिक्त बचत हो सकती है। आइए OPPO K12x 5G पर मिलने वाली डील और ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।


OPPO K12x 5G Price & Offers


OPPO K12x 5G का 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 12,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर के मामले में HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% डिस्काउंट (1,000 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 11,999 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में 7,950 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।


Advertisement
OPPO K12x 5G Specifications


OPPO K12x 5G में 6.67 इंच का HD+ डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1604 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 1000 निट्स है। K12x 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर और माली-G57 जीपीयू दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो K12x 5G के रियर में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। वहीं फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W सुपरवूक फास्‍ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इसमें साइड-माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 802.11 ac, ब्लूटूथ 5.1,जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

32-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

720x1604 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  2. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  4. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  7. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  8. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  9. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  2. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  4. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  5. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  6. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  7. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  8. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.