Oppo K1 आज होगा लॉन्च, इसमें हो सकती है यह खास टेक्नोलॉजी

ओप्पो अपने नए स्मार्टफोन Oppo K1 को चीन के शंघाई शहर में 10 अक्टूबर यानी आज लॉन्च करेगी। Weibo पर पोस्ट किए टीजर से यह बात कंफर्म होती है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2018 11:56 IST
ख़ास बातें
  • इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट से लैस हो सकता है Oppo K1
  • 1.95 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आ सकता है Oppo का नया हैंडसेट
  • TENAA पर मिली Oppo के नए स्मार्टफोन की झलक

Oppo K1 से आज उठेगा पर्दा

हैंडसेट निर्माता कंपनी ओप्पो अपने नए स्मार्टफोन Oppo K1 को  चीन के शंघाई शहर में 10 अक्टूबर यानी आज लॉन्च करेगी। Weibo पर पोस्ट किए टीजर से यह बात कंफर्म होती है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन वाला ओप्पो का इस स्मार्टफोन को साइट TENAA पर देखा गया। Oppo K1 में 6.4 इंच का डिस्प्ले और ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया जा सकता है। टीना पर ओप्पो के1 के तीन अलग-अलग वेरिएंट दिखाई दे रहे हैं। ओप्पो ने हाइपर बूस्ट टेक्नोलॉजी का अलग से एक टीजर जारी किया है। चीनी साइट Weibo पर पोस्ट हुए टीजर से कंफर्म हुआ है कि ओप्पो के1 को 10 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और वाटरड्र्रॉप डिजाइन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। Oppo K1 की कीमत 1,000 चीनी युआन और 1,999 चीनी युआन ( क्रमश: 10,750 रुपये और 21,500 रुपये) हो सकती है। इसका मतलब ओप्पो के इस हैंडसेट की कीमत Vivo Nex और Xiaomi Mi 8 SE से कम होने की उम्मीद है।

TENAA लिस्टिंग के मुताबिक, Oppo K1 में 6.4 इंच फुल एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले के साथ 1.95 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ लॉन्च हो सकता है। बैक पैनल पर दो रियर कैमरे रहेंगे, प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
Advertisement
 

Photo Credit: Weibo/Oppo

ओप्पो का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो और 3,500 एमएएच की बैटरी के साथ आ सकता है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 158.3x75.5x7.4 मिलीमीटर और इसका वजन 156 ग्राम होगा। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 4 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज मिल सकती है। लॉन्च से पहले Oppo K1 के फ्रंट पैनल की तस्वीर लीक हो गई है।
 

Photo Credit: Weibo/MyDrivers

तस्वीर को चीनी साइट MyDrivers द्वारा शेयर किया गया है। तस्वीर को देखने से पता चलता है कि फोन में वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच डिजाइन होगा। डिस्प्ले के साइड में पतले बेजल भी दिखाई दे रहे हैं। ओप्पो के1 का डिजाइन इस साल अगस्त में लॉन्च हुए Oppo R17  की याद दिलाता है। इसके अलावा Oppo ने अपने Weibo अकाउंट पर टीजर को जारी किया है, जो हाइपर बूस्ट टेक्नोलॉजी की और इशारा कर रहा है। इस टेक्नोलॉजी से 11 अक्टूबर को पर्दा उठ सकता है। Oppo K1 में हाइपर बूस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है।
 

Photo Credit: Weibo/Oppo

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo K1, Oppo K1 price, Oppo K1 specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  2. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  3. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  4. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. बदलने जा रहा है OTP, जानें क्या है TRAI का प्लान, यूजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी बढ़ेगी
  2. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
  3. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  4. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  5. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  6. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  7. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  8. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  10. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.