Oppo K1 की कीमत में 3,000 रुपये की कटौती, जानें नया दाम

Oppo K1 की कीमत अब 13,990 रुपये हो गई है। कटौती 3,000 रुपये की है। याद रहे कि Oppo K1 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 16,990 रुपये में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 10 जनवरी 2020 12:03 IST
ख़ास बातें
  • Oppo K1 में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है
  • स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से लैस है Oppo K1
  • Oppo K1 की बैटरी 3,600 एमएएच की है

Oppo K1 में है इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर

Oppo K1 की कीमत कम कर दी गई है। Oppo के इस स्मार्टफोन को बीते साल फरवरी में लॉन्च किया गया था। इसे ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और देशभर के रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। ओप्पो के1 वाटरड्रॉप नॉच के साथ आता है और यह एस्ट्रल ब्लू और पियानो ब्लैक रंग में उपलब्ध है। 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा ओप्पो के1 की अहम खासियतों में से एक है। यह स्मार्टफोन दो रियर कैमरे और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। इसके अलावा मार्केट में Oppo K1 को Samsung Galaxy A30 और Nokia 6.1 Plus जैसे हैंडसेट से चुनौती मिलती है।
 

Oppo K1 price in India

ओप्पो के1 की कीमत अब 13,990 रुपये हो गई है। कटौती 3,000 रुपये की है। याद रहे कि Oppo K1 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 16,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट Flipkart से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने ऑफलाइन मार्केट में भी कीमत कम किए जाने की जानकारी दी।
Advertisement

हमने इस संबंध में Oppo को संपर्क किया है। नई जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट किया जाएगा।
 

Oppo K1 स्पेसिफिकेशन

ओप्पो के1 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलेगा। स्मार्टफोन में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले होगा, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इसके बारे में 91 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो होने का दावा किया गया है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जिसकी स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। ओप्पो के1 का 4 जीबी रैम वेरिएंट भारत में उतारा गया है।
Advertisement

Oppo K1 में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Oppo K1 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और ग्लोनास शामिल हैं। स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और पिछले हिस्से पर 3जी ग्लास। ओप्पो के1 में जान फूंकने का काम करती है 3,600 एमएएच की बैटरी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp and vivid AMOLED display
  • Good battery life
  • Decent selfie camera
  • Smooth gaming performance
  • Segment first in-display fingerprint sensor
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • Annoying spam from some apps
  • No fast charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.41 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo K1 price in India, Oppo K1 specifications, Oppo K1, Oppo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.