Oppo Find X9 vs OnePlus 15 vs Google Pixel 10: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेहतर?

Oppo ने हाल ही में भारतीय बाजार में Oppo Find X9 लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर OnePlus 15 और Google Pixel 10 से हो रही है।

Oppo Find X9 vs OnePlus 15 vs Google Pixel 10: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेहतर?

Photo Credit: OnePlus/Oppo/Google

Oppo Find X9 vs OnePlus 15 vs Google Pixel 10

ख़ास बातें
  • Oppo Find X9 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर दिया गया है।
  • OnePlus 15 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर से लैस है।
  • Google Pixel 10 में Google Tensor G5 प्रोसेसर दिया गया है।
विज्ञापन

Oppo ने हाल ही में भारतीय बाजार में Oppo Find X9 लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर OnePlus 15 और Google Pixel 10 से हो रही है। Oppo Find X9 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर है। OnePlus 15 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर से लैस है। वहीं Google Pixel 10 में Google Tensor G5 प्रोसेसर दिया गया है। आइए Oppo Find X9, OnePlus 15 और Google Pixel 10 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

OnePlus 15 vs Oppo Find X9 vs Google Pixel 10


कीमत और स्टोरेज

Oppo Find X9 का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट 74,999 रुपये और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट 89,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। वहीं OnePlus 15 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 72,999 रुपये और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये है। जबकि Google Pixel 10 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये है।

डिस्प्ले

Oppo Find X9 में 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2760×1256 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पिक्सल डेंसिटी 460 ppi है। जबकि OnePlus 15 में 6.78 इंच का FHD+ LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1272x2772 पिक्सल्स, 1-165Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Google Pixel 10 में 6.3 इंच की Actua OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2424 पिक्सल और 60-120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। 

प्रोसेसर

Oppo Find X9 को ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। वहीं OnePlus 15 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर से लैस है। जबकि Google Pixel 10 में Google Tensor G5 प्रोसेसर दिया गया है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

Oppo Find X9 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16.0 के साथ आता है। जबकि OnePlus 15 एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Color OS 16 पर काम करता है। जबकि Google Pixel 10 एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।  

कैमरा सेटअप

Oppo Find X9 के रियर में f/1.6 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा, f/2.6 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रॉम कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं OnePlus 15 के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्‍ट्रा-वाइड कैमरा आता है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। जबकि Google Pixel 10 के रियर में f/1.7 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का वाइड कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/3.1 अपर्चर के साथ 10.8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ फ्रंट में 10.5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

कनेक्टिविटी

Oppo Find X9 में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, यूएसबी टाइप सी 3.2 Gen 1, एनएफसी, जीपीएस और 5जी मिलता है। वहीं OnePlus 15 में 5जी, वाई-फाई, NFC, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, बीडीएस, GALILEO, QZSS और NavIC सपोर्ट शामिल है। जबकि Google Pixel 10 5जी, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ v6, एनएफसी, जीपीएस, ड्यूल सिम सपोर्ट और यूएसबी टाइप सी पोर्ट 3.2 है।

डाइमेंशन

Oppo Find X9 की लंबाई 15.70 सेमी, चौड़ाई 7.39 सेमी, मोटाई 0.8 सेमी और वजन 203 ग्राम है। वहीं OnePlus 15 की लंबाई 161.42 मिमी, चौड़ाई 76.67 मिमी, मोटाई 8.10 मिमी और वजन 211 ग्राम है। जबकि Google Pixel 10 की लंबाई 152.8 मिमी, चौड़ाई 72 मिमी, मोटाई 8.6 मिमी और वजन 204 ग्राम है।

बैटरी बैकअप

Oppo Find X9 में 7,025mAh की बैटरी है जो कि 80W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि OnePlus 15 में 7300mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Google Pixel 10 में 4970mAh की बैटरी मिलती है जो कि 30W फास्ट चार्जिंग और 10W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid and premium design
  • Bright display
  • AI smart features on board
  • Decent primary camera
  • Seven years of software support
  • कमियां
  • Limited to a single 256GB storage only
  • Tensor G5 is underwhelming
  • Battery life could have been better
  • Not massive upgrades compared to Pixel 9
डिस्प्ले6.30 इंच
फ्रंट कैमरा10.5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 10.8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4970 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1080x242 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Improved design and attractive colour options
  • Flawless flagship performance
  • Clean, polished, and feature-rich software
  • Exceptional battery life and charging speeds
  • कमियां
  • 165Hz is not worth the lower display resolution
  • No alert slider
  • Hasselblad-exclusive features missing
  • Expensive
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरSnapdragon 8 Elite Gen 5
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज1 टीबी
बैटरी क्षमता7,300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1,272x2,772 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim and compact IP69-rated design
  • Bright and fast AMOLED display
  • Good battery life
  • Capable primary and telephoto cameras
  • Gaming grade hardware
  • Smooth and updated software
  • कमियां
  • Selfie video needs work
डिस्प्ले6.59 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9500
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता7025 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1256x2760 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 9,200mAh की बैटरी के साथ इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुआ Xiaomi Pad 8, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: T20 वर्ल्डकप में आज भारत बनाम वेस्ट-इंडीज का अहम क्रिकेट मैच, यहां देखें फ्री!
  3. पृथ्वी पर मंडरा रहा है खतरा! क्लाइमेट रिपोर्ट में 10 बड़ी चिंताएं आईं सामने
  4. Kingbull Ranger इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, 750W मोटर, 130Km है रेंज, जानें कीमत
  5. MWC 2026: Honor MagicPad 4 दुनिया का सबसे पतला टैबलेट पेश, 10100mAh है बैटरी
  6. Redmi A7 Pro लॉन्च, सस्ता स्मार्टफोन 6000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Xiaomi 17 Ultra लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट में, मिलता है 200MP कैमरा, 6000mAh बैटरी, जानें कीमत
  8. OnePlus Nord 5 सबसे सस्ते में खरीदने का मौका, 4 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर! 6800mAh बैटरी
  9. SL vs PAK T20 Live Streaming: आज T20 वर्ल्डकप में श्रीलंका-पाकिस्तान का मैच, यहां देखें फ्री!
  10. HMD Luma लॉन्च हुआ 4GB रैम, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »