Oppo आज भारत में लॉन्च करेगा 2 कैमरा फोकस्ड फ्लैगशिप फोन, जानें कितनी होगी कीमत!

Oppo आज भारत में अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स Oppo Find X9 Ultra और Oppo Find X9s लॉन्च करने जा रही है। दोनों फोन में Hasselblad कैमरा सिस्टम, बड़ी बैटरी और लेटेस्ट फ्लैगशिप प्रोसेसर मिलेंगे। लॉन्च से पहले इनके कई फीचर्स सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 मई 2026 11:18 IST
ख़ास बातें
  • Oppo आज भारत में Find X9 Ultra और X9s लॉन्च करेगा
  • Find X9 Ultra में मिलेगा 200MP कैमरा और 7050mAh बैटरी
  • दोनों फोन Android 16 बेस्ड ColorOS 16 पर चलेंगे

भारत में आज लॉन्च होंगे Oppo Find X9 Ultra और Find X9s स्मार्टफोन

Photo Credit: Oppo

Oppo आज भारत में अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स Oppo Find X9 Ultra और Oppo Find X9s लॉन्च करने जा रही है। कंपनी पहले ही कन्फर्म कर चुकी है कि दोनों फोन 21 मई को भारतीय बाजार में एंट्री करेंगे। लॉन्च से पहले ही इन स्मार्टफोन्स के कई फीचर्स और उपलब्धता डिटेल्स सामने आ चुकी हैं। Oppo Find X9 Ultra को कंपनी का सबसे प्रीमियम कैमरा स्मार्टफोन माना जा रहा है, जबकि Find X9s को थोड़ा कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप मॉडल के तौर पर पेश किया जाएगा। दोनों स्मार्टफोन्स Flipkart, Amazon और Oppo India स्टोर के जरिए सेल के लिए उपलब्ध होंगे।

Oppo के मुताबिक Find X9 Ultra और Find X9s दोनों Android 16 बेस्ड ColorOS 16 के साथ आएंगे। दोनों फोन में Hasselblad ट्यून कैमरा सिस्टम मिलेगा। Oppo ने लॉन्च से पहले इन फोन्स के लिए माइक्रोसाइट्स भी लाइव कर दिए हैं, जहां इनके डिजाइन और कुछ स्पेसिफिकेशन्स पहले ही टीज किए जा चुके हैं। Oppo Find X9 Ultra को ब्लैक कलर ऑप्शन में लाया जाएगा, जबकि Oppo Find X9s को Lavender Sky, Midnight Grey और Sunset Orange कलर वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा।

Advertisement

Oppo Find X9 Ultra के फीचर्स की बात करें तो इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलने वाला है। फोन में 7050mAh बैटरी दी जाएगी। कैमरा सेटअप इसकी सबसे बड़ी खासियत माना जा रहा है। इसमें 200MP प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इसके अलावा 200MP टेलीफोटो कैमरा और 50MP पेरिस्कोप कैमरा भी दिया जाएगा, जो 10x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करेगा। कंपनी के मुताबिक यह फोन प्रो-लेवल फोटोग्राफी एक्सपीरियंस देने पर फोकस करेगा।

वहीं Oppo Find X9s में MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट दिया जाएगा। फोन में 7025mAh बैटरी मिलेगी। कैमरा की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50MP मेन कैमरा शामिल होगा। Oppo Find X9s को उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया जा सकता है जो फ्लैगशिप परफॉर्मेंस के साथ थोड़ा हल्का और कॉम्पैक्ट फोन चाहते हैं।

चीन की मार्केट में Oppo Find X9 Ultra की शुरुआती कीमत CNY 7,499 यानी करीब 1.03 लाख रुपये रखी गई थी। वहीं Oppo Find X9s की कीमत MYR 3,599 यानी करीब 85 हजार रुपये से शुरू हुई थी। इसके अलावा, एक हालिया लीक में दावा किया गया था कि Oppo Find X9s की भारत में कीमत 79,999 रुपये से शुरू होगी। लॉन्च इवेंट के दौरान कंपनी भारतीय कीमत, सेल डेट और लॉन्च ऑफर्स की पूरी जानकारी शेयर करेगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  5. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  4. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  5. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  6. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  7. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  8. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  9. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.