Oppo कथित तौर पर Oppo Find X9s पर काम कर रहा है।
Photo Credit: Oppo
Oppo Find X9s में 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।
Oppo कथित तौर पर Oppo Find X9s पर काम कर रहा है। लॉन्च से पहले ही इस स्मार्टफोन की कीमत से लेकर कई खूबियों का खुलासा हो गया है। आगामी स्मार्टफोन भारत में इस महीने लॉन्च होने वाला है और तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। कीमत के साथ-साथ टिप्सटर ने आगामी स्मार्टफोन के सभी स्पेसिफिकेशंस का भी खुलासा किया है, जिससे पता चलाता है कि इसमें ग्लोबल वर्जन के जैसे फीचर्स होंगे। कंपनी ने हाल ही में बताया कि स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500s चिपसेट और 7,025mAh की बैटरी मिलेगी।
टिप्सटर अभिषेक यादव ने बताया कि Oppo Find X9s भारत में 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च होगा। यह कीमत स्मार्टफोन की ग्लोबल कीमत से थोड़ी कम है। आपको बता दें कि Oppo Find X9s की मलेशिया में कीमत MYR 3,599 (लगभग 85,000 रुपये) है। भारत में कीमत का खुलासा लॉन्च होने पर होगा।
Oppo Find X9s का भारतीय वर्जन भी ग्लोबल वर्जन के समान होने की उम्मीद है। ग्लोबल स्तर पर पेश हुए Oppo Find X9s में 6.59 इंच की फुल-एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1256x2760 पिक्सल, 120Hz तक रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 के साथ आता है। यह फोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 एस प्रोसेसर से लैस दिया गया है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग से लैस है। Find X9s में 7,025mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Find X9s के रियर में f/1.8 अपर्चर वाला ऑटोफोकस और दो-एक्सिस ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और f/2.6 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.4 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.1, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और जीपीएस शामिल है। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 156.98 मिमी, चौड़ाई 73.93 मिमी, मोटाई 7.99 मिमी और वजन 202 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
Xiaomi का नया Air Purifier 6C हवा साफ करने के साथ हटाएगा बदबू! इस कीमत में हुआ लॉन्च