Oppo Find X9, Find X9 Pro भारत में आज हो रहे लॉन्च, कीमत, फीचर्स और स्पेसिफकेशंस से लेकर जानें सबकुछ

Oppo आज भारतीय बाजार में Oppo Find X9 और Find X9 Pro को लॉन्च करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 नवंबर 2025 08:11 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find X9 Pro में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले हो सकती है।
  • Oppo Find X9 में 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है।
  • Oppo Find X9, Find X9 Pro में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट मिल सकता है।

Oppo Find X9 Pro में 200MP कैमरा होगा।

Photo Credit: Oppo

Oppo आज भारतीय बाजार में Oppo Find X9 और Find X9 Pro को लॉन्च करने वाला है। ये दोनों ही स्मार्टफोन चीन और ग्लोबल बाजार में कुछ हफ्ते पहले ही लॉन्च किए जा चुके हैं और अब भारत की बारी है। Oppo Find X9 सीरीज में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज की माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी हैं। हालांकि, स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इनमें ग्लोबल मॉडल जैसे ही फीचर्स मिलने की उम्मीद है। आइए भारत में लॉन्च से पहले Oppo Find X9 सीरीज की अनुमानित कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Oppo Find X9 सीरीज भारत में कब होगी लॉन्च

Oppo Find X9 Pro और Oppo Find X9 आज दोपहर 12 बजे IST भारत में लॉन्च होंगे। ये स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट और Oppo के ऑनलाइन स्टोर के जरिए उपलब्ध होंगे। Find X9 Pro सिल्क व्हाइट और टाइटेनियम चारकोल जैसे रंगों में आ सकता है, वहीं Find X9 स्पेस ब्लैक और टाइटेनियम ग्रे रंग में आएगा।

Oppo Find X9 Pro, Find X9 Price (Expected)

हाल ही में Oppo Find X9 Pro और Oppo Find X की भारत में कीमत एक भारतीय रिटेलर की वेबसाइट पर ऑनलाइन लिस्टिंग के जरिए सामने आई हैं। Find X9 Pro (16GB RAM+512GB स्टोरेज ) की कीमत कथित तौर पर देश में 1,09,999 रुपये होगी। वहीं Oppo Find X के 12GB RAM+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये हो सकती है। जबकि 16GB RAM+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये होने की उम्मीद है।

Oppo Find X9 Pro, Find X9 Features & Specifications (Expected)

Oppo Find X9 Pro में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले हो सकती है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 3,600 निट्स पीक ब्राइटनेस, 450 ppi पिक्सल डेंसिटी होगी। वहीं Oppo Find X9 में 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पिक्सल डेंसिटी 460 ppi होगी। दोनों स्मार्टफोन 3nm MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट से लैस होने की उम्मीद है। इन फोन में 16GB LPDDR5x RAM और 512GB UFS 4.1 इनबिल्ट स्टोरेज होगी। तापमान को मैनेज करने के लिए दोनों स्मार्टफोन में एडवांस्ड वेपर चैंबर कूलिंग सॉल्यूशन मिलने की उम्मीद है। Find X9 Pro में 7,500mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी होगी जो 80W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। दूसरी ओर Find X9 में 7,025mAh की छोटी बैटरी मिलने की उम्मीद है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Find X9 Pro के रियर में f/1.5 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और f/2.1 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलने की उम्मीद है। इसमें सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। दूसरी ओर Find X9 के रियर में f/1.6 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और f/2.6 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा Find X9 में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है।

रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and compact IP69-rated design
  • Bright and fast AMOLED display
  • Good battery life
  • Capable primary and telephoto cameras
  • Gaming grade hardware
  • Smooth and updated software
  • Bad
  • Selfie video needs work
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9500

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7025 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1256x2760 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Fresh-new IP69-rated design
  • Vibrant display with skinny bezel
  • Smooth software experience
  • Feature-rich software with useful AI add-ons
  • Excellent battery life with fast charging speeds
  • Impressive overall camera performance
  • Bad
  • Teleconverter mount blocks access to other cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9500

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 200-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1272x2772 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google ने लॉन्च किया Nano Banana 2, जानें कैसे करें इस्तेमाल
  2. Realme Narzo Power 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10,001mAh की बैटरी
  3. Vivo V70, V70 Elite की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. Xiaomi Pad 8 भारत में लॉन्च होगा 9200mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले मॉडल के साथ! जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Holi 2026: होली पर पार्टी के लिए बेस्ट रहेंगे ये ब्लूटूथ स्पीकर
  2. Samsung Galaxy S26 Ultra vs iPhone Air vs Google Pixel 10 Pro: जानें कौन सा फ्लैगशिप फोन है बेस्ट
  3. Amazon Prime Gaming Days Sale: कैमरा, स्मार्टववॉच और ईयरबड्स पर आया 70% का डिस्काउंट
  4. Holi की प्लानिंग में WhatsApp आएगा काम, ये हैं जबरदस्त फीचर्स
  5. Google ने लॉन्च किया Nano Banana 2, जानें कैसे करें इस्तेमाल
  6. 1 मार्च से बिना सिम कार्ड WhatsApp नहीं करेगा काम, जानें क्या है नया नियम
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च होने के बाद 26K से ज्यादा गिरी Galaxy S25 Ultra की कीमत, देखें पूरा ऑफर
  8. Redmi Buds 8 Lite हुए लॉन्च, 36 घंटे बैटरी, ANC, IP54 रेटिंग जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  9. Oppo Find N6 में मिलेगी क्वाड कैमरा यूनिट, Danxia कलर इमेजिंग लेंस
  10. Realme Narzo Power 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10,001mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.