Oppo Find X8 सीरीज MediaTek के फ्लैगशिप चिपसेट के साथ इसी साल होगी लॉन्च!

इससे पहले एक लीक में दावा किया गया था कि Oppo Find X8 को अपकमिंग MediaTek Dimensity फ्लैगशिप चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 मई 2024 19:41 IST
ख़ास बातें
  • Oppo X8 सीरीज को 2024 की चौथी तिमाही की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है
  • सीरीज में स्टैंडर्ड के साथ Ultra मॉडल शामिल होगा
  • Find X7 में MediaTek और Ultra में Qualcomm का फ्लैगशिप SoC मिल सकता है

Oppo Find X7-सीरीज को इस साल जनवरी में लॉन्च किया गया था

इस साल जनवरी में Oppo Find X7 और Find X7 Ultra को लॉन्च किया गया था और कुछ महीनों के भीतर अब Find X8 को लेकर लीक्स आने शुरू हो गए हैं। हालिया लीक में इसके कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली थी, जिसके बाद अब इसकी लॉन्च टाइमलाइन को लीक किया गया है। चीन के एक पॉपुलर टिप्सटर की मानें तो Oppo अपने Find-सीरीज के अपकमिंग मॉडल को इसी साल लॉन्च कर सकती है। कहा जा रहा है कि इस फोन में MediaTek Dimensity सीरीज का फ्लैगशिप चिपसेट मिलेगा। Oppo अपनी Find सीरीज को बेहतरीन हार्डवेयर के साथ-साथ कैमरा कैपेबिलिटीज के नाम पर मार्केट करती है।

एक चाइनीज टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने वीबो के जरिए दावा किया है कि Oppo अपने अपकमिंग Find X8 को तेजी से डेवलप कर रहा है और कंपनी का प्लान इसे 2024 की चौथी तिमाही की शुरुआत में लॉन्च करने का है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर इसके लॉन्च, नाम या किसी प्रकार की जानकारी को आधिकारिक रूप से बाहर नहीं किया गया है। टिपस्टर के इस पोस्ट में फोन से जुड़ी कोई अन्य जानकारी नहीं दी गई है।
Advertisement

हालांकि, इससे पहले एक अन्य टिपस्टर ने वीबो पोस्ट में दावा (via गिज्मोचाइना) किया था कि Oppo Find X8 को अपकमिंग MediaTek Dimensity फ्लैगशिप चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा, जबकि इसी का Ultra मॉडल Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट से लैस होगा। बता दें कि Find X7 Ultra में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया गया है।

Find X7 Ultra को इस साल जनवरी में Find X7 के साथ लॉन्च किया गया था। Ultra मॉडल पहला स्‍मार्टफोन था, जिसमें 2 पेरिस्कोप कैमरा मिलते हैं। यह पहला फोन है, जिसमें 1 इंच का सोनी LYT-900 सेंसर है। फोन में 50 मेगापिक्‍सल के 4 कैमरा दिए गए हैं। फ्रंट में 32 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा है। इसमें 5,000mAh की बैटरी है, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
Advertisement

वहीं, Oppo Find X7 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। मेन कैमरा 50 मेगापिक्‍सल का है। साथ में 50MP का अल्‍ट्रा वाइड लेंस और 64MP का पेरिस्‍कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। सेल्‍फी कैमरा Ultra मॉडल के समान है। इसमें भी 5,000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलती है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9300

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4,800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2780x1240 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Unique stand-out design
  • Vibrant 120Hz display
  • Excellent performance
  • Very flexible camera system
  • Good for portrait photography
  • Great battery life with fast charging
  • Bad
  • Still new to Generative AI features
  • Several Google integrations missing
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

3168x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  5. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  6. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  8. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  9. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  10. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.