Oppo Find X7 लॉन्‍च से पहले देखिए सारे कलर वेरिएंट्स, आया लेटेस्‍ट Video

Oppo Find X7 Series : वीबो पर आए वीडियो में Find X7 के 4 कलर ऑप्‍शंस को देखा जा सकता है। फोन को सिल्‍वर, पर्पल और ब्‍लैक कलर में लाने की तैयारी है।

Oppo Find X7 लॉन्‍च से पहले देखिए सारे कलर वेरिएंट्स, आया लेटेस्‍ट Video

Photo Credit: Video Grab

फोन के बैक में गोल कैमरा मॉड्यूल है और कैमरा बंप उभरा हुआ है।

ख़ास बातें
  • Oppo Find X7 स्‍मार्टफोन 8 जनवरी को होगा लॉन्‍च
  • Find X7 और X7 Ultra नाम से दो फोन होंगे लॉन्‍च
  • इसके डिजाइन को दिखाने वाला वीडियो आया सामने
विज्ञापन
Oppo Find X7 सीरीज 8 जनवरी चीन में लॉन्‍च होने जा रही है। कंपनी Find X7 और X7 Ultra नाम से दो फ्लैगशिप स्‍मार्टफोन लॉन्‍च करेगी। इन फोन के डिजाइन का खुलासा हो चुका है। कंपनी की ऑफ‍िशियल वेबसाइट पर ये फोन लिस्‍ट कर दिए गए हैं, जहां इनके लुक को देखा जा सकता है। अब चीनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर Find X7 सीरीज से जुड़े कुछ वीडियोज आए हैं। इनमें फोन का फ्रंट का रियर लुक दिखाई दे रहा है।

वीबो पर आए वीडियो में Find X7 के 4 कलर ऑप्‍शंस को देखा जा सकता है। फोन को सिल्‍वर, पर्पल और ब्‍लैक कलर में लाने की तैयारी है। दो मॉडलों में लेदर फ‍िनिश के साथ डुअल टोन डिजाइन है। वीडियो से पता चलता है कि फोन में कर्व्‍ड एजेज होंगे और डिस्‍प्‍ले में पंच होल होगा, जिसके अंदर फ्रंट कैमरा को फ‍िट किया जाएगा। 

फोन के बैक में गोल कैमरा मॉड्यूल है और कैमरा बंप उभरा हुआ है। कैमरा मॉड्यूल के पास ही एलईडी फ्लैश भी है। फोन के राइट साइड में वॉल्‍यूम और पावर बटन दिए गए हैं। इस सीरीज को 16 जीबी तक रैम के साथ पेश किया जा सकता है। हालांकि बेस मॉडल 12 जीबी रैम वाला हो सकता है और मिनिमम स्‍टोरेज 256 जीबी दिया जाएगा।  

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Oppo Find X7 में 6.78 इंच BOE OLED पैनल 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आने वाला है। फोन में Dimensity 9300 चिपसेट होगा और 5000एमएएच की बैटरी होगी। इसमें 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिलने वाला है। कैमरा की बात करें तो इसमें रियर में 50 मेगापिक्सल Sony LYT-808 मेन सेंसर होगा। साथ में 50 मेगापिक्सल Samsung JN1 अल्ट्रावाइड लेंस, और 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस होगा। सेल्फी के लिए फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ आने वाला है। यह ColorOS 14 पर रन करेगा जो कि Android 14 आधारित होगा। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  3. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  9. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  10. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »