Oppo Find X2 Pro और Oppo Find X2 के स्पेसिफिकेशन लीक

Oppo Find X2 8 जीबी LPDDR4 रैम और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 2 मार्च 2020 16:17 IST
ख़ास बातें
  • दोनों हैंडसेट के काफी फीचर्स एक जैसे हैं, अंतर है तो बस कैमरा और रैम में
  • ओप्पो फाइंड एक्स2 स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस होगा
  • Oppo Find X2 3K डिस्प्ले 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आएगा

Oppo Find X2 के ऑलिव ग्रीन वेरिएंट की कथित तस्वीरें लीक

Oppo Find X2 Pro और Oppo Find X2 अधिकारिक लॉन्च से पहले एक बार फिर सुर्खियों का हिस्सा बन गए हैं। चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo पर साझा की गई पोस्ट से ओप्पो फाइंड एक्स2 और ओप्पो फाइंड एक्स2 प्रो वर्ज़न के स्पेसिफिकेशन लीक हुए हैं। यूं तो दोनों हैंडसेट के काफी फीचर्स एक जैसे हैं, लेकिन सबसे बड़ा अंतर कैमरे और रैम का है। कुछ दिनों पहले ही Oppo ने बताया था कि ओप्पो फाइंड एक्स2 स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस होगा और यह 6 मार्च को पेश किया जाएगा।

पिछले हफ्ते Oppo ने Weibo पर कुछ टीजर्स साझा किए थे। इनके मुताबिक Oppo Find X2 में 3K रिजॉल्यूशन डिस्प्ले होगा जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इसका मतलब है कि कंपनी यूज़र्स को बेहतर स्क्रोलिंग और नेविगेशन एक्सपीरियंस देने चाहती है। बता दें कि 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले Samsung Galaxy S20 सीरीज़ और Asus ROG Phone 2 जैसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन का हिस्सा हैं।

माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर साझा किए गए स्पेसिफिकेशन के मुताबिक, ओप्पो फाइंड एक्स2 8 जीबी LPDDR4 रैम और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। इस फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और एक 12 मेगापिक्सल का लेंस मौजूद होगा। जबकि Oppo Find X2 Pro हैंडसेट 12 जीबी LPDDR5 RAM और तीन रियर कैमरे के साथ आएगा। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का पेरीस्कोपिक लेंस, 48 मेगापिक्ल का वाइड-एंगल लेंस और 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इस पोस्ट का यह भी दावा है कि फाइंड एक्स2 4,200 एमएएच बैटरी और फाइंड एक्स2 प्रो 4,260 एमएएच बैटरी के साथ आएगा। दोनों ही फोन में 65 वॉट सुपर फ्लैश चार्ज 2.0 के लिए सपोर्ट होगा। हैंडसेट एंड्रॉयड 10 पर आधारित  ColorOS 7.1 पर चलेंगे।
 

दूसरी तरफ, फाइंड एक्स2 की वास्तविक तस्वीरें इंटरनेट पर साझा हो रही हैं। लीक हुई तस्वीरों में फोन का ट्रिपल कैमरा सेटअप और ऑलिव ग्रीन बॉडी नज़र आ रही है।
Advertisement

आज की तारीख में इन फोन के कई फीचर्स के बारे में कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। इसके अलावा स्पेसिफिकेशन को लेकर कई विरोधाभासी दावे हो रहे हैं। एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया कि फाइंड एक्स2 में 6.7 इंच का कर्व्ड सुपर एमोलेड होल-पंच डिस्प्ले मिलेगा। लेकिन वियतनामी रिटेल वेबसाइट की लिस्टिंग की मानें तो इस फोन में 6.5 इंच की एमोलेड स्क्रीन होगी। इस लिस्टिंग में कीमत की भी जानकारी दी गई। लिस्टिंग के अनुसार फाइंड एक्स2 स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 1,23,700 रुपये होगी।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.