Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  

Oppo Find X10 Pro Max में 6.89 इंच 2K LTPO फ्लैट डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और अल्ट्रा-थिन बेजेल्स के साथ हो सकता है। यह Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 पर चल सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 जुलाई 2026 18:00 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find X10 Pro Max में 6.78 इंच 1.5K फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन की कैमरा यूनिट में बड़ा अपग्रेड हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट दिया जा सकता है

यह एक सांकेतिक इमेज है

चाइनीज हैंडसेट मेकर Oppo की नई स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी है। Oppo Find X10 सीरीज के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। आगामी स्मार्टफोन्स में 6.32 इंच से 6.9 इंच तक के डिस्प्ले साइज हो सकते हैं। पिछले वर्ष अक्टूबर में Oppo Find X9 सीरीज को पेश किया गया था। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने Oppo Find X10 सीरीज के कुछ स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। आगामी स्मार्टफोन सीरीज में टॉप-एंड वेरिएंट Oppo Find X10 Pro Max हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच 1.5K फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस डिस्प्ले में बेजेल्स को न्यूनतम करने के लिए LIPO टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हो सकता है। Oppo Find X10 Pro Max में 200 मेगापिक्सल का HPC कैमरा मिल सकता है। 

Oppo Find X10 Pro Max की कैमरा यूनिट में बड़ा अपग्रेड हो सकता है। हाल ही में इसी टिप्सटर ने बताया था कि इस स्मार्टफोन के इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप की 200 मेगापिक्सल के ट्रिपल रियर कैमरा के साथ टेस्टिंग की जा रही है। इस कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। इसके फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

Oppo Find X10 Pro Max में 6.89 इंच 2K LTPO फ्लैट डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और अल्ट्रा-थिन बेजेल्स के साथ हो सकता है। यह Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 पर चल सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में बेहतर कलर एक्युरेसी के लिए 3 मेगापिक्सल का मल्टीस्पेक्ट्रल कैमरा भी हो सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज में बैटरी में भी अपग्रेड हो सकता है। Oppo Find X10 सीरीज में 8,000 mAh की रेंज में बैटरी दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल में 6.59 इंच 1.5K डिस्प्ले हो सकता है। Oppo Find X10 में नया MediaTek Dimensity 9600 Lite चिपसेट दिया जा सकता है। इस सीरीज के Oppo Find X10 Pro में 6.78 इंच 1.5K डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट मिल सकता है। आगामी स्मार्टफोन सीरीज में 6.59 इंच 1.5K डिस्प्ले वाला एक कॉम्पैक्ट मॉडल भी हो सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  4. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.