Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स

Oppo ने चीन में Find X10 सीरीज में विस्तार करते हुए आज Oppo Find X10 और Oppo Find X10 E लॉन्च कर दिए हैं।

Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Oppo

Oppo Find X10 में 20 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Oppo Find X10 में 6.59 इंच की Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले है।
  • Oppo Find X10 E में 6.59 इंच की Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले है।
  • Oppo Find X10 में MediaTek Dimensity 9600M चिपसेट दिया गया है।
विज्ञापन

Oppo ने चीन में Find X10 सीरीज में विस्तार करते हुए आज Oppo Find X10 और Oppo Find X10 E लॉन्च कर दिए हैं। Find X10 में MediaTek Dimensity 9600M चिपसेट और Find X10 E में MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर दिया गया है। Find X10 में 8,000mAh की बैटरी दी गई है और Find X10 E में 7,025mAh की बैटरी मिलती है। आइए Oppo Find X10 और Find X10 E के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Oppo Find X10, Find X10 E Price

Oppo Find X10 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 5,499 (लगभग ₹78,000), 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 5,999 (लगभग ₹86,000), 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 6,499 (लगभग ₹93,000) और 16GB+1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 7,499 (लगभग ₹1,07,000) है। जबकि Oppo Find X10 E के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,999 (लगभग ₹71,000) और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 5,499 (लगभग ₹78,000) है। ओप्पो के ये स्मार्टफोन चीन में बिक्री के लिए 24 सितंबर से ओप्पो ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध होंगे। इन दोनों फोन को लाइट टाइटेनियम, आइस ब्लू और (सिर्फ Find X10) Qingcheng में खरीदा जा सकता है।

Oppo Find X10 Features & Specifications

Oppo Find X10 में 6.59 इंच की Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1272x2768 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स तक है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग से लैस किया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड ColorOS 17 पर काम करता है। इस फोन में MediaTek Dimensity 9600M चिपसेट के साथ ARM Mali Drage MC12 GPU दिया गया है। यह फोन अधिकतम 16GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक UFS 4.1 इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। Find X10 में 8,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W वायर्ड और 50W वायरलेस का फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Find X10 के रियर में f/1.6 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और f/2.6 अपर्चर के साथ 2.8x ऑप्टिकल जूम वाला 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, जीपीएस और NavIC दिया गया है। यह फोन सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक से लैस है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 156.51 मिमी, चौड़ाई 74.29 मिमी, मोटाई 8.35 मिमी और वजन लगभग 216 ग्राम है।

Oppo Find X10 E Features & Specifications

Oppo Find X10 E में 6.59 इंच की Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1256x2760 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 1,800 निट्स तक है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग से लैस किया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड ColorOS 17 पर काम करता है। इस फोन में MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर के साथ Immortalis G925 MC12 GPU मिलता है। इस फोन में अधिकतम 16GB तक LPDDR5x RAM और 512GB तक UFS 4.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। Find X10 E में 7,025mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W वायर्ड और 50W वायरलेस का फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

कैमरा सेटअप के मामले में Find X10 E के रियर में f/1.6 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ Hasselblad ट्यून्ड 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और f/2.6 अपर्चर के साथ 120x डिजिटल जूम वाला 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, जीपीएस और NavIC आता है। इस फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक मिलता है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 156.98 मिमी, चौड़ाई 73.93 मिमी, मोटाई 7.99 मिमी और वजन लगभग 203 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »