Oppo Find X फ्लैगशिप स्मार्टफोन आ रहा है भारत

स्मार्टफोन निर्माता Oppo ने इशारा दिया है कि वह भारत में अपना अगला फ्लैगशिप फोन लेकर आ रही है...

Oppo Find X फ्लैगशिप स्मार्टफोन आ रहा है भारत

Oppo Find X

विज्ञापन
स्मार्टफोन निर्माता Oppo ने इशारा दिया है कि वह भारत में अपना अगला फ्लैगशिप फोन लेकर आ रही है। आधिकारिक सोशल मीडिया एकाउंट के हवाले से कहा जा रहा है कि कंपनी का Oppo Find X दस्तक दे सकता है। हालांकि, Oppo Find X से जुड़े स्पेसिफिकेशन और फीचर सामने नहीं आए हैं। लेकिन ऐसा लग रहा है कि यह ओप्पो की लोकप्रिय 'फाइंड' सीरीज़ की दस्तक है। भारत में साल 2014 में ओप्पो ने फाइंड 7 और फाइंड 7ए लॉन्च किए थे। अब 4 साल बाद कंपनी के फाइंड सीरीज़ के नए फोन लाने की चर्चा है।

वीबो पर पोस्ट किए गए टीज़र में ओप्पो ने इशारा दिया है कि वह Find X स्मार्टफोन को 'फ्यूचर ऑफ फ्लैगशिप' टैगलाइन के साथ ला रही है। ध्यान रहे, ऐसा पहली बार है जब स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च होने को लेकर टीज़र जारी किया गया है। हम उम्मीद कर सकते हैं कि फ्लैगशिप क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से लैस होगा। साथ दे सकते हैं 6 जीबी रैम। साथ ही दिया जा सकता है डुअल रियर कैमरा सेटअप, एआई क्षमताएं और संभवत: इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी। हमें उम्मीद है कि Find X में वीओओसी क्विक चार्जिंग तकनीक होगी, जिस पर वनप्लस का डैश चार्ज फीचर भी आधारित है। कीमत, लॉन्च और उपलब्धता को लेकर जानकारी अभी नहीं मिली है। हालांकि, आने वाले सप्ताह में जानकारी स्पष्ट हो जाएगी।

हाल में Find X की लीक हुई तस्वीर से इशारा मिला था कि फोन के बैक में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसके अलावा फोन के रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं देखा गया है। इससे इशारा मिल रहा है कि कंपनी इसे इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ला सकती है। तस्वीरों में फोन बेज़ल रहित डिस्प्ले व टेक्सचर्ड बैक पैनल है। रिपोर्ट इशारा करती है कि Find X में 6.42 इंच का डिस्प्ले होगा, जो क्यूएचडी रिजॉल्यूसन होगा।

ध्यान रहे, ओप्पो ने लेटेस्ट स्मार्टफोन रियलमी 1 भारत में लॉन्च किया है। रियलमी 1 ओप्पो का बजट फोन है, जिसकी कीमत 8,990 रुपये से शुरू होती है। इसमें मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर है। साथ देते हैं 6 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी का है। रियर कैमरा इसमें 13 मेगापिक्सल का दिया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo Find X, Oppo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में Samsung, Huawei को कड़ी टक्कर देगा iPhone Ultra!
  2. तो सस्ते हो जाएंगे स्मार्टफोन! मैमोरी चिप की कमी पर आया बड़ा अपडेट
  3. Xiaomi का अपकमिंग फोल्डेबल फोन 67W फास्ट चार्जिंग के साथ लीक!
  4. 'Fake News है!' Nothing ने 12 मार्केट्स से बिजनेस बंद करने की खबर पर दिया करारा जवाब
  5. Vivo S सीरीज की भारत में 7 साल बाद वापसी, Vivo S2 अगस्त में देने जा रहा दस्तक!
  6. 18,000Pa सक्शन पावर वायरलैस फ्लोर क्लीनर Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Rapido, Uber, Ola कैब में महिलाएं कर सकेंगी महिला के साथ यात्रा, राइड पूलिंग के लिए आए नए नियम
  8. 10 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 200MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन!
  9. Samsung Galaxy F70 Pro जल्द होगा लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
  10. OnePlus N6x में मिलेगी 7,000mAh की बैटरी, इस महीने होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »