Oppo Find N6 में मिलेगी क्वाड कैमरा यूनिट, Danxia कलर इमेजिंग लेंस

इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 6.62 इंच का कवर डिस्प्ले और 8.12 इंच LTPO UTG 2K इनर डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन को मार्च में लॉन्च किया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 फरवरी 2026 23:10 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है
  • Oppo Find N6 में 6,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है
  • इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को मार्च में लॉन्च किया जा सकता है

इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी हो सकती है

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Oppo का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जाएगा। Oppo Find N6 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। Oppo Find N6 में 6,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन में 6.62 इंच का कवर डिस्प्ले हो सकता है। 

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में Oppo के एग्जिक्यूटिव Zhou Yibao ने बताया है कि यह Hasselblad ट्यून्ड 200 मेगापिक्सल के क्वाड कैमरा सेटअप वाला एकमात्र फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा। इसमें कंपनी का प्रॉपराइटरी Danxia कलर इमेजिंग लेंस दिया जाएगा। इससे पहले Oppo Find X9 सीरीज में इस लेंस का इस्तेमाल किया गया था। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 6.62 इंच का कवर डिस्प्ले और 8.12 इंच LTPO UTG 2K इनर डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन को मार्च में लॉन्च किया जा सकता है। Oppo Find N6 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM और 1 TB तक की स्टोरेज हो सकती है। 

Oppo Find N6 की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मल्टीस्पेक्ट्रल कैमरा मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी हो सकती है। हाल ही में टिप्सटर Digital Chat Station ने बताया था कि इस स्मार्टफोन को TÜV Rheinland की टेस्टिंग में 'सबसे फ्लैट' फोल्डेबल स्मार्टफोन कहा गया है। इसमें टाइटेनियम एलॉय हिंज और अलग मेमोरी ग्लास सॉल्यूशन हो सकता है जिससे क्रीज की विजिबिलिटी कम होगी और ड्यूरेबिलिटी में सुधार होगा।  शॉर्ट वीडियो ऐप TikTok पर एक यूजर ने कथित तौर पर Oppo Find N6 का वीडियो पोस्ट किया है। इसमें यह स्मार्टफोन का इनर डिस्प्ले लगभग बिना क्रीज के दिख रहा है। इसे अनफोल्ड करने पर बहुत कम क्रीज है। 

पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Oppo Find N5 की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का सेगमेंट तेजी से बढ़ा है। इस मार्केट में Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  2. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  4. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  7. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.