• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • बेहद पतला होने के बाद भी Oppo Find N5 फोल्डेबल फोन में मिलेगा वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, कंपनी ने शेयर किया वीडियो

बेहद पतला होने के बाद भी Oppo Find N5 फोल्डेबल फोन में मिलेगा वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, कंपनी ने शेयर किया वीडियो

Oppo का दावा है कि वह चार्जिंग कॉइल के डेंसिटी को कम करके फास्ट वायरलेस चार्जिंग प्रदान करने में कामयाब रही है, जिससे सामान्य से पतले फोल्डेबल डिजाइन के बावजूद यह फीचर शामिल किया जा सकता है।

बेहद पतला होने के बाद भी Oppo Find N5 फोल्डेबल फोन में मिलेगा वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, कंपनी ने शेयर किया वीडियो

Photo Credit: Oppo

ख़ास बातें
  • Oppo की Find सीरीज के प्रोडक्‍ट मैनेजर झोउ यिबाओ ने शेयर किया वीडियो
  • Find N5 को कार के अंदर वायरलेस तरीके से चार्ज होते हुए दिखाया गया
  • हाल ही में कंपनी ने इसकी अंडर वाटर कैपेबिलिटी को टीज किया था
विज्ञापन
Oppo Find N5 को लेकर हलचल तेज हो गई है। हाल ही में कंपनी के एक सीनियर ऑफिशियल ने पानी से बचाव के लिए इसमें मिलने वाले बिल्ड को टीज करने के लिए एक वीडियो शेयर किया था। इसमें डाइवर अपकमिंग फोल्डेबल डिवाइस के कैमरा से पानी के अंदर रिकॉर्डिंग कर रही थी। अब, इसके एक और फीचर को टीज किया गया है। लेटेस्ट वीडियो Find N5 (ऊर्फ कथित OnePlus Open 2 ) में मिलने वाली वायरलेस चार्जिंग क्षमता को दिखाता है। इतना ही नहीं, बताया गया है कि BYD, NIO जैसे ब्रांड्स की कारों में Oppo की फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के लिए सपोर्ट मौजूद होगा, जिसके जरिए यह डिवाइस अपनी फुल वायरलेस क्षमता में चार्ज हो सकेगा।

Oppo की Find सीरीज के प्रोडक्‍ट मैनेजर झोउ यिबाओ (Zhou Yibao) ने अपने एक पोस्ट में फोल्डेबल फोन में मिलने वाली वायरलेस चार्जिंग क्षमता को टीज किया है। उन्होंने एक कार क अंदर का वीडियो शेयर किया है, जिसमें फोन कार के चार्जिंग पैड पर चार्ज हो रहा है। उन्होंने पोस्ट में आगे यह भी बताया कि BYD, NIO और अन्य पॉपुलर EV ब्रांडों के इन-कार वायरलेस चार्जिंग सिस्टम भी Oppo की फास्ट चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करेंगे। 

कंपनी का दावा है कि वह चार्जिंग कॉइल के डेंसिटी को कम करके फास्ट वायरलेस चार्जिंग प्रदान करने में कामयाब रही है, जिससे सामान्य से पतले फोल्डेबल डिजाइन के बावजूद यह फीचर शामिल किया जा सकता है।

हाल ही में एक अन्य वीडियो में यिबाओ ने फोन की अंडर वाटर कैपेबिलिटी को टीज किया था। यह फोन IPX6, IPX8 और IPX9 रेटिंग के साथ आएगा। वीडियो में फोन को पानी के अंदर इस्‍तेमाल करते हुए दिखाया गया है, जहां उससे फोटोज क्लिक और रिकॉर्ड की गईं। यानी इस फोन से भी Reno 13 स्‍मार्टफोन्‍स की तरह अंडरवॉटर फोटोग्राफी की जा सकेगी। 

Oppo Find N5 का हिंज 3D टाइटेनियम अलॉय से बनाया गया है। इससे फोन का वजन कम रखने में मदद मिलती है साथ ही यह ज्‍यादा टिकाऊ भी बनता है। ऐसा भी बताया गया है कि अपने लॉन्च के समय Oppo Find N5 अबतक का सबसे पतला फोल्डेबल फोन होगा। इसकी मोटाई 9.2mm होगी और अनफोल्‍ड होने पर हर साइड से यह सिर्फ 4mm मोटा होगा, जो इसे iPhone 16 Pro से पतला बनाएगा। झोउ यिबाओ ने यह भी बताया है कि अपकमिंग Oppo स्‍मार्टफोन वजन में 230 ग्राम का होगा। यह Find N3 से 9 ग्राम हल्‍का होगा।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »