Oppo F9 Pro फिर हुआ सस्ता, जानें नया दाम

Oppo F9 Pro की कीमत एक बार फिर कम की गई है। भारत में लॉन्च किए जाने के बाद ओप्पो एफ9 प्रो तीसरी बार सस्ता हुआ है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2019 18:42 IST
ख़ास बातें
  • Oppo ने ओप्पो एफ9 प्रो को 23,990 रुपये में लॉन्च किया था
  • डुअल कैमरा सेटअप वाला हैंडसेट है Oppo F9 Pro
  • इस फोन के अपग्रेड Oppo F11 Pro में भारत में हो चुका है लॉन्च
Oppo F9 Pro की कीमत एक बार फिर कम की गई है। भारत में लॉन्च किए जाने के बाद ओप्पो एफ9 प्रो तीसरी बार सस्ता हुआ है। पिछली कटौती के बाद Oppo F9 Pro की कीमत 19,990 रुपये हुई थी। अब इसे 2,000 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकेगा। अब इस फोन का दाम 17,990 रुपये हो गया है। बता दें कि हैंडसेट नई कीमत में Amazon.in, Flipkart और Paytm Mall पर उपलब्ध है। याद रहे कि ओप्पो एफ9 प्रो को बीते साल अगस्त में लॉन्च किया गया था। अहम खासियतों की बात करें तो यह फोन वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच, 25 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे, गूगल लेंस सपोर्ट और VOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। बता दें कि इस फोन के अपग्रेड Oppo F11 Pro को आखिरी महीने भारत में पेश किया गया था।

Oppo F9 Pro को अमेज़न इंडिया, फ्लिपकार्ट और पेटीएम मॉल पर 17,990 रुपये में बेचा जा रहा है। इसका मतलब है कि कंपनी ने कीमत में 2,000 रुपये की कटौती की है। पिछली बार कीमत में कटौती के बाद ओप्पो एफ9 प्रो का दाम 19,990 रुपये हो गया था। मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने दावा किया है कि कीमत में कटौती ऑफलाइन प्लेटफॉर्म के लिए भी हो गई है। Gadgets 360 ने इस संबंध में ओप्पो इंडिया को संपर्क किया है।
Advertisement

फोन को स्टारी पर्पल, ट्वाइलाइट ब्लू और सनराइज़ रेड रंग में उपलब्ध कराया गया है।

Oppo ने ओप्पो एफ9 प्रो को 23,990 रुपये में लॉन्च किया था। इसके बाद कीमत दिसंबर में 2,000 रुपये कम होकर 21,990 रुपये हो गई। फरवरी महीने में कंपनी ने एक बार फिर हैंडसेट का दाम कम करने का फैसला किया। इसके बाद फोन का दाम 19,990 रुपये हो गया। यानी यह फोन अब तक 6,000 रुपये सस्ता हुआ है।
Advertisement
 

Oppo F9 Pro स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाले Oppo F9 Pro एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (2340x1080 पिक्सल) डिस्प्ले होगा, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो पी60 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी/128 जीबी स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा दोनों ही वेरिएंट में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी है।

फोन में पिछले हिस्से पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है, जिसका अर्पचर एफ/2.4 है। और एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Oppo F9 में 3500 एमएएच की बैटरी होगी वूक फ्लैश चार्जिंग के साथ। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस शामिल हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 156.7x74x7.9 मिलीमीटर और इसका वजन 169 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great battery life
  • Sharp screen with subtle notch
  • ColorOS is packed with features
  • Bad
  • Disappointing cameras
  • Below-average performance
  • Gets slightly warm under stress
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी60

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  4. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  5. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  8. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  9. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  10. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  2. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  3. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  5. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  6. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  7. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  9. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  10. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.