Oppo F9 की कीमत हुई कम, Oppo A83 (2018) का सस्ता वेरिएंट लॉन्च

Oppo F9 की कीमत में भारत में कम कर दी गई है। त्योहारी सीज़न से ठीक पहले हैंडसेट की कीमत में 1,000 रुपये कटौती का ऐलान किया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2018 11:59 IST
ख़ास बातें
  • Oppo F9 और Oppo F9 Pro करीब दो महीने पहले हुए थे लॉन्च
  • Oppo A83 (2018) के दो वेरिएंट पहले से मार्केट में उपलब्ध
  • Oppo F9 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
Oppo F9 की कीमत में भारत में कम कर दी गई है। त्योहारी सीज़न से ठीक पहले हैंडसेट की कीमत में 1,000 रुपये कटौती का ऐलान किया गया है। Oppo F9 को मार्केट में अब 18,990 रुपये में बेचा जाएगा। दूसरी तरफ, चीनी कंपनी Oppo ने अपने Oppo A83 (2018) स्मार्टफोन का एक और वेरिएंट मार्केट में उतारा है। गैजेट्स 360 को जानकारी मिली है कि यह फोन अब मार्केट में 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। इस वेरिएंट को उपलब्ध कर दिया गया है। ओप्पो ए83 के बाकी स्पेसिफिकेशन पुराने वाले वेरिएंट से मेल खाते हैं।

याद रहे कि Oppo F9 और Oppo F9 Pro को इस साल अगस्त महीने में ही भारत में लॉन्च किया गया था। लॉन्च इवेंट के दौरान Oppo F9 (रिव्यू) की कीमत 19,990 रुपये बताई गई थी। लेकिन अब Oppo ने कीमत में 1,000 रुपये की कटौती का ऐलान किया है। इसकी पुष्टि कंपनी ने Gadgets 360 से की है। गौर करने वाली बात है कि यह कटौती सिर्फ त्योहारी सीज़न के लिए नहीं है। अब यह हैंडसेट इसी दाम में उपलब्ध होगा। यह फोन ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन स्टोर में भी उपलब्ध है।
Advertisement
 

Oppo F9 स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Oppo F9 एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित कलर ओएस 5.2 स्किन के साथ आएगा। स्मार्टफोन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले होगा, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो पी60 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर आता है। रैम और स्टोरेज पर आधारित Oppo F9 में 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस शामिल हैं। फोन में पिछले हिस्से पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है, जिसका अर्पचर एफ/2.4 है। और एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Oppo F9 में 3500 एमएएच की बैटरी होगी वूक फ्लैश चार्जिंग के साथ। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 156.7x74x7.9 मिलीमीटर और इसका वजन 169 ग्राम है।
 

Oppo A83 (2018) सस्ते अवतार में

अब बात Oppo A83 (2018) के नए वेरिएंट की। इस स्मार्टफोन को सबसे पहले अप्रैल महीने में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ मार्केट में उतारा गया था। यह 3 जीबी रैम वाले Oppo A83 का अपग्रेड था। गैजेट्स 360 को जानकारी मिली है कि अब यह फोन 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में भी आएगा। जैसा कि हमने आपको बताया, भारत में नए वेरिएंट की कीमत 8,990 रुपये है। याद रहे कि हैंडसेट के 3 जीबी रैम को 13,990 रुपये में लॉन्च किया गया था और 4 जीबी रैम वेरिएंट को 15,990 रुपये में।

रैम व स्टोरेज के अलावा Oppo A83 (2018) के स्पेसिफिकेशन में और कोई बदलाव नहीं किया गया है। ओप्पो ए83 की तरह ए83 (2018) में 5.7 इंच एचडी+ (720 ×1440 पिक्सल) डिस्प्ले है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। फोन में 2.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। कैमरे की बात करें तो ओप्पो ए83 (2018) में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। कंपनी का दावा है कि सेल्फी के अनुभव को पहले से ज्यादा बेहतर बनाने की सफल कोशिश की गई है। यह स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है। इस स्मार्टफोन का फ्रंट कैमरा एआई ब्यूटी टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है, जिसके जरिए यह फेस अनलॉक फ़ीचर के तौर पर भी काम करेगा। कंपनी का दावा है कि फेस अनलॉक फ़ीचर 0.18 सेकेंड में फोन को अनलॉक कर देगा। Oppo A83 (2018) एंड्रॉयड 7.1 नूगा आधारित कलरओएस 3.2 पर चलता है। फोन का डाइमेंशन 150.5 × 73.1 × 7.7 मिलीमीटर और वज़न 143 ग्राम है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3180 एमएएच बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ग्लोनास और माइक्रो यूएसबी जैसे फ़ीचर दिए गए हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great battery life
  • Vivid display
  • Bad
  • No fast charging
  • Below-average low-light performance
  • Heats up under load
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

मी़डियाटेक हीलियो पी60

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737टी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3180 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Oppo F9, Oppo A83 2018

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  3. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  4. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  6. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  7. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  8. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  9. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  10. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.