Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 

Oppo F35 5G और Oppo F35 Pro 5G के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स में थर्मल मैनेजमेंट के लिए वेपर चैंबर कूलिंग सॉल्यूशन हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 सितंबर 2026 21:16 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज में Oppo F35 5G और Oppo F35 Pro 5G शामिल हैं
  • इन स्मार्टफोन्स के फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है
  • इन स्मार्टफोन्स में 10,000 mAh तक की बैटरी हो सकती है

यह एक सांकेतिक इमेज है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की नई स्मार्टफोन सीरीज को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में Oppo F35 5G और Oppo F35 Pro 5G शामिल हैं। इन स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस और कलर्स के विकल्पों की कुछ लीक से जानकारी मिली है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट में एक टिप्सटर ने बताया है कि भारत में Oppo F35 सीरीज को 5 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इस टिप्सटर ने इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस को भी शेयर किया है। इस सीरीज के बेस मॉडल में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6360 और Oppo F35 Pro 5G में MediaTek Dimensity 7360 Max दिया जा सकता है। 

आगामी स्मार्टफोन्स में फ्लैट AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। Oppo F35 और Oppo F35 Pro के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स में 10,000 mAh तक की बैटरी हो सकती है। Oppo F35 5G और Oppo F35 Pro 5G में डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इन स्मार्टफोन्स में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और Oppo F35 Pro 5G में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। 

Oppo F35 5G और Oppo F35 Pro 5G के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स में थर्मल मैनेजमेंट के लिए वेपर चैंबर कूलिंग सॉल्यूशन हो सकता है। इंटरनेशनल मार्केट में Oppo Find X10 और Oppo Find X10 Pro Max को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन्स  के लिए ब्रिटेन में प्री-ऑर्डर्स शुरू हो गए हैं। इस स्मार्टफोन सीरीज को सिंगापुर में भी लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, Oppo ने इस सीरीज के इन मार्केट्स में लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है। Oppo Find X10 के लिए 12 GB के RAM और 256 GB या 512 GB की स्टोरेज के विकल्प होंगे। इस स्मार्टफोन को Glow Coral, Mist Grey और Glacier Blue कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। Oppo Find X10 Pro Max के लिए 12 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज वाला सिंगल वेरिएंट होगा। इस स्मार्टफोन के लिए Lunar White और Titanium Grey ग्रे कलर्स के विकल्प मिलेंगे।  
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.