ओप्पो एफ1एस दिवाली लिमिटेड एडिशन लॉन्च

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2016 14:12 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो एफ1एस दीवाली लिमिटेड एडिशन की बिक्री 14 अक्टूबर से शुरू होगी
  • दीवाली लिमिटेड एडिशन की कीमत ओरिजिनल फोन जितनी ही है
  • ओप्पो एफ1एस दीवाली लिमिटेड एडिशन में 16 मेगापिक्सल कैमरा है
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने अगस्त में सेल्फी के दीवानों के लिए ओप्पो एफ1एस को लॉन्च किया था। अब कंपनी ने गुरुवार को ओप्पो एफ1एस दिवाली लिमिटेड एडिशन पेश किया है। ओप्पो एफ1एस दिवाली लिमिटेड एडिशन ओरिजिनल एफ1एस की तरह 17,990 रुपये में ही मिलेगा। फोन के प्री-ऑर्डर 8 से 13 अक्टूबर के बीच होंगे। इस हैंडसेट की बिक्री ओप्पो कॉन्सेप्ट स्टोर और स्नैपडील पर 14 अक्टूबर से शुरू होगी।

नया ओप्पो एफ1एस स्पेशल दिवाली पैकेजिंग के साथ आता है। ओप्पो एफ1एस दिवाली लिमिटेड एडिशन रियर पर अभिनेत्री सोनम कपूर और अभिनेता ऋतिक रोशन के हस्ताक्षर के साथ आता है। फोन में दिवाली आधारित नई थीम व आइकन दिए गए हैं। ओप्पो एफ1एस दिवाली लिमिटेड एडिशन का 18के गोल्ड पैटर्न वेरिएंट की 'ऑक्शन फॉर चैरिटी' 10 से 12 अक्टूबर के बीच होगी।
Advertisement

याद दिला दें कि ओप्पो एफ1एस लिमिटेड दिवाली एडिशन में ओरिजिनल फोन की तरह ही 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह 1/3.1 इंच सेंसर और एफ/2.0 अपर्चर से लैस है। फोन का फ्रंट कैमरा ही इसकी सबसे अहम खासियत है। फोन में सेल्फी के लिए ब्यूटीफाई 4.0 ऐप और सेल्फी पनोरमा जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। इसमें स्क्रीन फ्लैश फ़ीचर भी मौजूद है।

स्मार्टफोन में होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी इंबेड किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह एफ1एस हैंडसेट को मात्र 0.22 सेकेंड में अनलॉक करेगा। कंपनी ने इसके अलावा फिंगरप्रिंट सेंसर पर आधारित शॉर्टकट के बारे में भी बताया है जिनके जरिए वॉयस कॉल और ऐप लॉन्च करना संभव होगा।
Advertisement

ओप्पो एफ1एस दिवाली लिमिटेड एडिशन एक डुअल-सिम (नैनो सिम) स्मार्टफोन है। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर आधारित कलरओएस 3.0 पर चलेगा। हैंडसेट में 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 की प्रोटेक्शन मौजूद है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 चिपसेट के साथ 3 जीबी रैम दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी860 एमपी2 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। फोन का रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। यह पीडीएएफ ऑटोफोकस, एफ/2.2 अपर्चर और डुअल-एलईडी फ्लैश से लैस है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
Advertisement

कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, यूएसबी ओटीजी, जीपीएस और ब्लूटूथ वी4.0 शामिल हैं। स्मार्टफोन में 3075 एमएएच की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। इसका डाइमेंशन 154.5x76x7.38 मिलीमीटर है और वज़न 160 ग्राम। इसमें प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और डिजिटल कंपास सेंसर दिए गए हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.