Oppo F17 की कीमत का हुआ खुलासा, 21 सितंबर से होगी सेल शुरू

Oppo F17 6 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश गया है, जिनकी कीमत क्रमश: 17,990 रुपये और 19,990 रुपये है।

Oppo F17 की कीमत का हुआ खुलासा, 21 सितंबर से होगी सेल शुरू

Oppo F17 की भारत में शुरुआती कीमत 17,990 रुपये है

ख़ास बातें
  • Oppo F17 की भारत में कीमत 17,990 रुपये से शुरू होती है
  • आज से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है नया ओप्पो फोन
  • कई ऑफर्स के साथ 21 सितंबर से बिक्री होगी शुरू
विज्ञापन
Oppo F17 भारत में 21 सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा और 10 सितंबर यानी आज से इस फोन के प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। ओप्पो एफ17 प्रो के साथ फोन को इस महीने की शुरुआत में देश में लॉन्च किया गया था। हालांकि कंपनी ने लॉन्च के समय Oppo F17 Pro वेरिएंट की कीमत और उपलब्धता को साझा किया था, लेकिन इसने Oppo F17 को लेकर कोई जानकारी नहीं दी थी। ओप्पो ने अब फोन की कीमत और उपलब्धता साझा की है। फोन को दो रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में आएगा।
 

Oppo F17 price in India, sale date

ओप्पो एफ17 6 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश गया है, जिनकी कीमत क्रमश: 17,990 रुपये और 19,990 रुपये है। इसे नेवी ब्लू, क्लासिक सिल्वर और डायनामिक ऑरेंज शेड्स मिलते हैं। फोन वर्तमान में प्री-ऑर्डर के लिए तैयार है और 21 सितंबर से ऑफलाइन स्टोर्स और प्रमुख ई-कॉमर्स वेबसाइटों के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Oppo F17 के ऑनलाइन शॉपर्स अमेज़न और फ्लिपकार्ट के ज़रिए फोन को नौ महीनों तक के नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प के साथ खरीद सकते हैं। ग्राहक बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड के साथ 1,500 रुपये तक की छूट भी ले सकते हैं। ऑफलाइन खरीदारों के लिए, ओप्पो ने आईसीआईसीआई, फेडरल बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ साझेदारी की है, जिसके कहत ग्राहक इन बैंकों के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 7.5 प्रतिशत तक का कैशबैक ले सकते हैं। इसके अलावा ऑफलाइन स्टोर्स पर भी नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प मौजूद हैं।

Oppo F17 की खरीद के साथ ग्राहक Enco W51 TWS ईयरबड्स को 500 रुपये की छूट के साथ 4,499 रुपये में खरीद सकते हैं।
 

Oppo F17 specifications

डुअल-सिम (नैनो) ओप्पो एफ17 एंड्रॉयड 10 पर आधारित ColorOS 7.2 पर चलता है और इसमें 6.44-इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है जिसमें वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच है। फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट पर काम करता है और इसमें अधिकतम 8 जीबी रैम का विकल्प मिलता है। यह क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें एफ/2.2 लेंस के साथ 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल वाइड-एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है।

Oppo ने फ्रंट में एफ/ 2.0 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर दिया है।

ओप्पो एफ17 में 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज के विकल्प हैं। दोनों ही माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस / ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन 4,000mAh बैटरी के साथ आता है, जो 30 वॉट वूक फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसकी मोटाई 7.45 मिलीमीटर और वज़न 163 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo F17, Oppo F17 price in India, Oppo F17 specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  5. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  7. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  10. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »