Oppo F15 आज लॉन्च होगा भारत में, यहां देखें लाइव स्ट्रीम

Oppo F15 में एआई सपोर्ट वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह चार रियर कैमरों का हिस्सा होगा। इसके बारे में बेहतरीन क्वालिटी की तस्वीरें कैपचर करने का दावा है।

विज्ञापन
अभिनव लाल, अपडेटेड: 16 जनवरी 2020 08:44 IST
ख़ास बातें
  • VOOC Flash Charge 3.0 के लिए सपोर्ट होगा Oppo F15 में
  • Oppo F15 का 8 जीबी रैम वेरिएंट होना तय
  • ओप्पो एफ15 होगा Oppo F11 Pro और Oppo F9 Pro का अपग्रेड

Oppo F15 Launch का लाइव स्ट्रीम यहां देखें

Oppo F15 को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। Oppo ब्रांड का यह स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 8 जीबी रैम, 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे और फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा। मार्केट में ओप्पो एफ15 हैंडसेट लोकप्रिय Redmi Note 8 Pro और Realme 5 Pro जैसे हैंडसेट को चुनौती देगा। आइए आपको ओप्पो एफ15 के लॉन्च, अनुमानित कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से बताते हैं।
 

Oppo F15 price in India (expected), launch live stream details

Oppo ने अभी तक स्मार्टफोन की कीमत को लेकर कुछ नहीं कहा है। लेकिन अब तक सार्वजनिक किए गए अहम फीचर्स इशारा करते हैं कि Oppo F15 की कीमत 15,000 रुपये से लेकर 22,000 रुपये के बीच होगी। इस प्राइस रेंज में ओप्पो एफ15 हैंडसेट Redmi Note 8 Pro और Realme 5 Pro जैसे हैंडसेट को चुनौती देगा। अगर कीमत 20,000 रुपये से ऊपर होती है तो Redmi K20 और Realme X2 से चुनौती मिलेगी।

ओप्पो एफ15 के लॉन्च इवेंट को Oppo India के यूट्यूब पेज और फेसबुक पेज पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। लॉन्च इवेंट का आगाज़ 12 बजे होगा। टीज़र पेज से साफ है कि ओप्पो के इस फोन को अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध कराया जाएगा।


Oppo F15 specifications

फोटो और वीडियो कैपचर करने के लिए Oppo F15 में एआई सपोर्ट वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह चार रियर कैमरों का हिस्सा होगा। इसके बारे में बेहतरीन क्वालिटी की तस्वीरें कैपचर करने का दावा है। ओप्पो एफ15 के बारे में पांच मिनट के चार्ज में दो घंटे तक के टॉक टाइम देने का दावा है। इसमें VOOC Flash Charge 3.0 के लिए सपोर्ट होगा। स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट 3.0 सेंसर के साथ आएगा। इसकी मदद से यूज़र्स फोन की स्क्रीन को 0.32 सेकेंड में अनलॉक कर पाएंगे।

Oppo ने ओप्पो एफ15 में बेहद ही स्लीक डिज़ाइन होने की जानकारी दी है। इसकी मोटाई 7.9 मिलीमीटर होगी और वज़न 172 ग्राम। Oppo द्वारा साझा की गई तस्वीर से पुष्टि हो गई है कि इस फोन में कम से कम 8 जीबी रैम होंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Relatively slim and light
  • Lean software
  • Good battery life
  • Vivid display
  • Bad
  • Underwhelming performance for the price
  • Average camera quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी70

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo F15, Oppo F15 Price in India, Oppo F15 Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo T5 Pro 5G vs Redmi Note 15 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट फोन
  2. Google के Pixel फोन की कीमत हुई आधे से भी ज्यादा कम, मिल रहा 23 हजार रुपये सस्ता
  3. OnePlus Nord CE 6, Nord CE 6 Lite अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट
  4. ₹1099 में 3 महीने का BSNL WiFi, मिलेगा 1400GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग! ऐसे करें बुक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. ₹1099 में 3 महीने का BSNL WiFi, मिलेगा 1400GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग! ऐसे करें बुक
  3. Xiaomi 18 Pro Max में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट 
  4. Gmail में चंद क्लिक में 'Unsubscribe' करें सभी स्पैम ईमेल, इनबॉक्स हमेशा रहेगा साफ!
  5. Bitcoin में 78,000 डॉलर तक पहुंचने के बाद गिरावट, होर्मुज संकट का पड़ा असर 
  6. Huawei Pura 90 Pro हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब के फीचर्स, जानें कीमत
  7. 200MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Huawei Pura 90 Pro Max लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. OnePlus Nord CE 6, Nord CE 6 Lite अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट
  9. Dell 15 (2026) लैपटॉप भारत में लॉन्च: AI फीचर्स, Intel Core Ultra 2 प्रोसेसर और लंबा बैटरी बैकअप!
  10. Toshiba ने लॉन्च किए 55-100 इंच डिस्प्ले वाले Z670SP MiniLED टीवी, गजब के हैं फीचर्स, जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.