Oppo F11 Pro की तस्वीर आई सामने, डिस्प्ले की मिली झलक

Oppo जल्द ही भारतीय मार्केट में अपने नए स्मार्टफोन Oppo F11 Pro को मार्केट में उतारेगी। इस बीच इंटरनेट पर फोन का कथित रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) सामने आया है।

Oppo F11 Pro की तस्वीर आई सामने, डिस्प्ले की मिली झलक
ख़ास बातें
  • ओप्पो एफ11 प्रो के थंडर ब्लैक कलर वेरिएंट का रेंडर साझा
  • Oppo F11 Pro में हीलियो पी70 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम होगा
  • Oppo F11 Pro में होगी 6.5 इंच की स्क्रीन
विज्ञापन
Oppo जल्द ही भारतीय मार्केट में अपने नए स्मार्टफोन Oppo F11 Pro को मार्केट में उतारेगी। इस बीच इंटरनेट पर फोन का कथित रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) सामने आया है। यह इससे पहले फोन की लीक हुई तस्वीरों से मेल खाता है। गौर करने वाली बात है कि बुधवार को ही इस फोन के कथित स्पेसिफिकेशन गीकबेंच लिस्टिंग से सामने आए थे। याद रहे कि Oppo मुंबई में 5 मार्च को अपने Oppo F11 Pro स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।

नामी टिप्सटर इशान अग्रवाल ने ट्विटर पर ओप्पो एफ11 प्रो के थंडर ब्लैक कलर वेरिएंट का रेंडर साझा किया है। इस फोन का ऑरोरा ग्रीन कलर वेरिएंट भी होगा। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Oppo F11 Pro हैंडसेट 4,000 एमएएच बैटरी, VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, 6  जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। Oppo F11 Pro में 6.5 इंच की स्क्रीन और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। इसके अलावा फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आएगा जिसमें से एक सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा, एफ /1.79 अपर्चर के साथ। इस फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा भी होगा। यह 3.5 एमएम ऑडियो जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट के साथ आएगा।
 
oppo f11 pro teaser 1

Oppo F11 Pro फोन में मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और एंड्रॉयड पाई होने का दावा किया जा चुका है। फोन में फुलएचडी+ (1080x2340 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला एलटीपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। यह 90.9 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो से लैस है। फोन के दो स्टोरेज दो वेरिएंट होंगे- 64 जीबी और 128 जीबी। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।

इस फोन की भारत में क्या कीमत होगी? इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। Oppo के मुताबिक, कंपनी 5 मार्च को मुंबई में एक प्रेस इवेंट आयोजित करेगी। इसी इवेंट में ओप्पो एफ11 प्रो को पेश किया जाएगा। यानी हमारे लिए इंतज़ार बहुत लंबा नहीं है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sturdy and well built
  • Smooth performance
  • Long battery life
  • Good cameras
  • कमियां
  • No 4K video recording
  • Micro-USB port
  • Hybrid dual-SIM slot
डिस्प्ले6.53 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Oppo F11 Pro, Oppo F11 Pro specifications
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »