Oppo F11 Pro है 48 मेगापिक्सल कैमरे से लैस, जल्द होगा भारत में लॉन्च

Oppo F11 Pro को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा और इस संबंध में टीज़र ज़ारी किए जाने लगे हैं। यह स्मार्टफोन 48 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर, डुअल रियर कैमरा सेटअप और बेहतर फोटोग्राफी के लिए सुपर नाइट मोड से लैस है।

Oppo F11 Pro है 48 मेगापिक्सल कैमरे से लैस, जल्द होगा भारत में लॉन्च
ख़ास बातें
  • ओप्पो एफ11 प्रो सुपर नाइट मोड को सपोर्ट करेगा
  • Oppo F11 Pro के लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं हुआ है
  • Oppo F9 Pro का अपग्रेड होगा Oppo F11 Pro
विज्ञापन
Oppo F11 Pro को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा और इस संबंध में टीज़र ज़ारी किए जाने लगे हैं। यह स्मार्टफोन 48 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर, डुअल रियर कैमरा सेटअप और बेहतर फोटोग्राफी के लिए सुपर नाइट मोड से लैस है। बता दें कि ओप्पो एफ11 प्रो बीते साल अगस्त महीने में लॉन्च किए गए Oppo F9 Pro का अपग्रेड होगा। Oppo को हर 6 महीने में अपनी 'एफ' और 'आर' सीरीज़ में नए हैंडसेट लाने के लिए जाना जाता है। ओप्पो एफ11 प्रो की कीमत और उपलब्धता के बारे में अभी कुछ नहीं बताया गया है। लेकिन इसका भारत में जल्द ही लॉन्च किया जाना तय है।
 

Oppo F11 Pro कैमरा

कंपनी ने टीज़र के ज़रिए Oppo F11 Pro को भारत में जल्द लॉन्च किए जाने की जानकारी दी। कंपनी ने ट्वीट करके बताया है कि इस फोन में पिछले हिस्से पर दो कैमरे होंगे जिसमें एक सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा। कंपनी Sony IMX586 सेंसर और Samsung GM1 सेंसर में कौन सा इस्तेमाल करेगी, यह अभी साफ नहीं है। टीज़र में दो सेंसर को पिछले हिस्से पर वर्टिकल पोज़ीशन में दिखाया गया है।

इसके अलावा कंपनी ने बताया है कि ओप्पो एफ11 प्रो सुपर नाइट मोड को सपोर्ट करेगा जिससे कम रोशनी में बेहतर फोटोग्राफी होगी। ओप्पो एफ11 प्रो का सुपर नाइट मोड ओप्पो के एक्सक्लूसिव एआई अल्ट्रा-क्लियर इंजन के साथ काम करेगा। एआई इंजन, अल्ट्रा-क्लियर इंजन और कलर इंजन इसका हिस्सा हैं। एआई इंजन और अल्ट्रा-क्लियर इंजन को बेहतरीन सुपर नाइट मोड के लिए जाना जाता है।

Oppo ने भारत में Oppo F11 Pro के लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया है। लेकिन टीज़र आने शुरू हो गए हैं, जो इस फोन के जल्द लाए जाने की ओर इशारा है। ओप्पो ने हाल ही में भारतीय मार्केट में Oppo K1 को उतारा था। यह हैंडसेट वाटरड्रॉप नॉच, 6.4 इंच डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा सेटअप, ग्रेडिएंट डिज़ाइन रियर पैनल और 25 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आता है। Oppo K1 का एक मात्र वेरिएंट 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज के साथ एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart पर 16,990 रुपये में बिक रहा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »