Oppo F11 Pro की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती, Oppo F11 का 6 जीबी रैम वेरिएंट हुआ सस्ता

Oppo F11 का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अब 16,990 रुपये में बिकेगा। Oppo F11 Pro के 6 जीबी/ 128 जीबी वेरिएंट का दाम 19,990 रुपये हो गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 23 सितंबर 2019 14:11 IST
ख़ास बातें
  • Oppo F11 Pro में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है
  • Oppo F11 और Oppo F11 Pro 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ आते हैं
  • 48 मेगापिक्सल रियर कैमरे से लैस हैं Oppo F11 और Oppo F11 Pro

19,990 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुए थे Oppo F11 और Oppo F11 Pro

Oppo F11 और Oppo F11 Pro की कीमतों में 2,000 रुपये तक की कटौती हुई है। ताज़ा कटौती से पहले ओप्पो ने अपने ओप्पो ए1के और ओप्पो एफ11 स्मार्टफोन के दाम में बदलाव किए थे। ओप्पो एफ11 और ओप्पो एफ11 प्रो को नई कीमतों में कंपनी की आधिकारिक ई-स्टोर पर लिस्ट कर दिया गया है। हालांकि, अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर अभी ओप्पो स्मार्टफोन पुरानी ही कीमतों में बिक रहे हैं। खबर है कि ऑफलाइन मार्केट में भी फोन के दाम कम हो गए हैं। याद रहे कि ओप्पो एफ11 और ओप्पो एफ11 प्रो को भारत में मार्च महीने में 19,990 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया था।
 

Oppo F11 price in India

ओप्पो इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक, ओप्पो एफ11 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 16,990 रुपये को बेचा जाएगा। पहले इस स्मार्टफोन की कीमत 17,990 रुपये थी। गौर करने वाली बात है कि बीते हफ्ते ही ओप्पो एफ11 के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज का दाम 16,990 रुपये से घटाकर 14,990 रुपये कर दिया गया था। अभी ओप्पो एफ11 के 4 जीबी रैम वेरिएंट के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
Advertisement
 

Oppo F11 Pro price in India

ओप्पो एफ11 के साथ ओप्पो एफ11 प्रो के 6 जीबी रैम+128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 21,990 रुपये से कम करके 19,990 रुपये कर दिया गया है। अमेज़न इंडिया और फ्लिपकार्ट पर नई कीमत का ज़िक्र नहीं है। हालांकि, मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने बताया है कि फोन नई कीमतों में सोमवार से उपलब्ध होंगे।

हमने हैंडसेट की कीमतों में बदलाव के संबंध में ओप्पो इंडिया से संपर्क किया है। नई जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट किया जाएगा।
Advertisement

Oppo F11 और Oppo F11 Pro भारत में 48 मेगापिक्सल रियर कैमरे के साथ लॉन्च किए गए थे। ओप्पो एफ11 प्रो पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आता है और ओप्पो एफ11 में वाटरड्रॉप नॉच है।
 

Oppo F11 Pro Specifications

ओप्पो एफ11 प्रो में 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है। यह 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90.90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो से लैस है। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन 6 जीबी रैम और 64 जीबी/ 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी है जो VOOC Flash Charge 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट है। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित कलरओेएस 6.0 पर चलेगा।
Advertisement

पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर काम करेगा। फ्रंट पैनल पर एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। ओप्पो एफ11 प्रो के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं।
 

Oppo F11 स्पेसिफिकेशन

ओप्पो एफ11 में 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है। यह 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90.90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो से लैस है। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी है जो VOOC Flash Charge 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट है। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित कलरओेएस 6.0 पर चलेगा।
Advertisement

पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर काम करेगा। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Oppo F11 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी (वाी-फाई 5), ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं।

फोन में जान फूंकने के लिए 4,020 एमएएच बैटरी दी गई है जो वूक फ्लैश चार्ज 3.0 फास्ट चार्जिंग, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और फिंगरप्रिंट सेंसर है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sturdy and well built
  • Smooth performance
  • Long battery life
  • Good cameras
  • Bad
  • No 4K video recording
  • Micro-USB port
  • Hybrid dual-SIM slot
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  3. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  4. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  6. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  2. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  3. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  5. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  6. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  7. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  8. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  10. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.