ओप्पो एफ1 लॉन्च, इसमें है 5 इंच का डिस्प्ले और 13 मेगापिक्सल का कैमरा

ओप्पो एफ1 लॉन्च, इसमें है 5 इंच का डिस्प्ले और 13 मेगापिक्सल का कैमरा
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो के नए कैमरा-केंद्रित स्मार्टफोन ओप्पो एफ1 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। इस हैंडसेट की प्री-ऑर्डर बुकिंग एक थर्ड-पार्टी रिटेल साइट शुरू हुई थी, अब इसे आधिकारिक तौर पर यूरोप में प्री-ऑर्डर बुकिंग के लिए उपलब्ध कराया गया है। इसकी कीमत 229 यूरो (करीब 16,800 रुपये) है। हैंडसेट के साथ ओप्पो सेल्फी स्टिक भी मुफ्त मिलेगा।

कंपनी की यूरोप वेबसाइट की लिस्टिंग के मुताबिक, ओप्पो एफ1 स्मार्टफोन कलरओएस 2.1 पर चलेगा जो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर आधारित है। यह एल्यूमीनियम बॉडी वाला फोन है। स्मार्टफोन में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले है जिसके ऊपर 2.5डी गोरिल्ला ग्लास 4 की कोटिंग दी गई है। स्मार्टफोन में 1.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 616 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो   405 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। मल्टीटास्किंग के लिए मौजूद है 3 जीबी का रैम।

अब बात कैमरे की। ओप्पो एफ1 में एफ/2.2 एपरचर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में एलईडी फ्लैश भी। सेल्फी के दीवानों के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। इसके साथ कैमरे के लिए ब्यूटीफाई 3.0, लाइव कलर फिल्टर और कई सॉफ्टवेयर फ़ीचर दिए गए हैं। कम रोशनी में डिस्प्ले फ्लैश का काम करता है। इसमें प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और डिजिटल कंपास दिए गए हैं। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 2500 एमएएच की बैटरी  और इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो यह 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी फ़ीचर से लैस है।

ओप्पो के वाइस प्रेसिडेंट स्काई ली के मुताबिक, नई सीरीज में पुराने हैंडसेट की शानदार कैमरा परफॉर्मेंस और डिजाइन को बरकरार रखा जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि एफ सीरीज के स्मार्टफोन में कुछ शानदार फ़ीचर होंगे और कीमत लुभाने वाली होगी।

ओप्पो के एफ-सीरीज का पहला स्मार्टफोन ओप्पो एफ1 को भारत में 28 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »