• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 108MP कैमरा, 67W चार्जिंग, कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले के साथ Oppo A सीरीज में आएगा सबसे दमदार स्‍मार्टफोन! जानें सबकुछ

108MP कैमरा, 67W चार्जिंग, कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले के साथ Oppo A सीरीज में आएगा सबसे दमदार स्‍मार्टफोन! जानें सबकुछ

OPPO A98 : इस फोन को चीन के अलावा बाकी मार्केट्स में भी पेश किए जाने की उम्‍मीद है।

108MP कैमरा, 67W चार्जिंग, कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले के साथ Oppo A सीरीज में आएगा सबसे दमदार स्‍मार्टफोन! जानें सबकुछ

OPPO A98 : फोन को 5,000mAh की बैटरी से पैक किया जाएगा, 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

ख़ास बातें
  • कंपनी A सीरीज के सबसे पावरफुल फोन को लाने की तैयारी में है
  • इसे सबसे पहले चीन में पेश किया जाएगा
  • स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर दिया जा सकता है इस स्‍मार्टफोन में
विज्ञापन
भारतीय स्‍मार्टफोन मार्केट में चीनी कंपनियों का दबदबा है, इसलिए यहां होने वाले ज्‍यादातर फोन लॉन्‍च चीन से होकर गुजरते हैं। शाओमी से लेकर वनप्‍लस, ओपो, वीवो सबकी यही कहानी है। पहले फोन चीन में आता है, फ‍िर उसे ग्‍लोबल मार्केट्स में पेश किया जाता है। इसी क्रम में ओपो (Oppo) एक और स्‍मार्टफोन पर काम कर रही है। कहा जाता है कि कंपनी अपनी A सीरीज के सबसे पावरफुल स्‍मार्टफोन को पेश करने की तैयारी में है। इस हफ्ते की शुरुआत में टिपस्‍टर डि‍जिटल चैट स्‍टेशन ने इस बारे में काफी कुछ बताया था। अब और नई जानकारी सामने आई है।  

डिजिटल चैट स्‍टेशन ने बताया था कि ओपो की A-सीरीज के नए स्‍मार्टफोन में कर्व्‍ड एजेज के साथ पंच-होल डिस्प्ले दिया जाएगा। लीक्‍स बताते हैं कि डिवाइस में बैक साइड में 108 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। फोन को 5,000mAh की बैटरी से पैक किया जाएगा, 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। अब डिजिटल चैट स्‍टेशन ने बताया है कि चीन में इस स्‍मार्टफोन को ‘OPPO A98' नाम के साथ रिलीज किए जाने की संभावना है। 

शेयर की गई नई जानकारी यह भी बताती है कि इस कथित OPPO A98 में 120Hz रिफ्रेश रेट और फुल HD+ रेजॉलूशन वाला डिस्‍प्‍ले होगा। फोन में हाई स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्‍यो दिया जाएगा। फोन की चिन काफी पतली होगी। फोन में स्‍नैपड्रैगन का प्रोसेसर लगाए जाने की उम्‍मीद है। यह स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर हो सकता है। हालांकि फोन की रैम और स्‍टोरेज को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है। 

जैसा कि हमने बताया फोन में बैक साइड में 108 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा, लेकिन और कौन से कैमरा डिवाइस में होंगे, इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। इस फोन को चीन के अलावा बाकी मार्केट्स में भी पेश किए जाने की उम्‍मीद है। ओपो की अपकमिंग डिवाइसेज की बात की जाए, तो कंपनी रेनो 9 सीरीज को नवंबर में चीन में पेश कर सकती है। फ्लिप फोन्‍स की तरफ अब कंपनियां दौड़ लगा रही हैं और ओपो भी उनमें शामिल है। कंपनी दिसंबर में Find N Flip को चीन में लॉन्‍च कर सकती है। Find N2 स्‍मार्टफोन को भी साल के आखिर में ही लाया जाएगा। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »