48MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी से लैस Oppo A97 5G जल्द होगा लॉन्च, जानें अुमानित कीमत

Oppo A97 5G दो स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में लॉन्च होगा, जिसमें एक 8GB + 128GB स्टोरेज और एक 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट शामिल है। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह फोन कई कलर ऑप्शन में भी उपलब्ध होगा।

48MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी से लैस Oppo A97 5G जल्द होगा लॉन्च, जानें अुमानित कीमत

Photo Credit: Oppo

Oppo A97 5G में 6.56 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

विज्ञापन
Oppo जल्द ही चीन के मार्केट में एक नया ए सीरीज बजट स्मार्टफोन लॉन्च करने का प्लान बना रहा है। नया स्मार्टफोन A97 5G मॉडल है, जिसका डिजाइन चाइना टेलीकॉम पर स्पॉट की गई लिस्टिंग के जरिए पता चला था। यहां हम आपको इस आगामी स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

जैसा कि नाम से ही साफ होता है कि Oppo A97 5G, A96 मॉडल के अपग्रेड के तौर पर आएगा, जिसे इस साल के शुरू में चीन में पेश किया गया था। चाइना टेलीकॉम लिस्टिंग की बात करें तो Oppo A97 5G में रियर पर ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोटो से पता चलता है कि रियर पैनल में मैट लेयर है, जबकि कैमरा मॉड्यूल के आसपास के एरिया में शाइनिंग फिनिश है। कैमरा की बात की जाए तो इस फोन में 48 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

लीक हुई इमेज से साफ होता है कि फोन में एक फ्लैट फ्रेम है। यह मॉडल एक यूएसबी टाइप सी पोर्ट और एक 3.5 मिमी हेडफोन जैक से भी लैस है। डिस्प्ले की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 6.56 इंच की डिस्प्ले दी गई है, रेजोल्यूशन एफएचडी + है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस फोन में 5,000mAh का बैटरी दी गई है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन का वजन लगभग 190 ग्राम है।

अब तक हमे पता चला है उस हिसाब से यह Oppo A97 5G दो स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में लॉन्च होगा, जिसमें एक 8GB + 128GB स्टोरेज और एक 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट शामिल है। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह फोन कई कलर ऑप्शन में भी उपलब्ध होगा, जिसमें क्वाइट नाइट ब्लैक, डीप सी ब्लू और चैरी ब्लॉसम वेरिएंट शामिल है। 
 

Oppo A97 5G की अनुमानित कीमत


कीमत की बात की जाए तो लिस्टिंग से यह साफ होता है Oppo A97 5G के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,299 युआन यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo A97 5G, Oppo Price, Oppo A97 5G Specifications
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  2. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  3. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  4. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  7. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  8. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  9. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  10. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »