Oppo A92s में 12 जीबी रैम और 6 कैमरे होने की मिली जानकारी

TENAA लिस्टिंग के मुताबिक, ओप्पो ए92एस फोन 6.57 इंच (1,080x2,400 पिक्सल) का डिस्प्ले के साथ आएगा। सीपीयू की फ्रिक्वेंसी 2.0 गीगाहर्ट्ज़ बताई गई है और यह तीन रैम वेरिएंट 6 जीबी, 8 जीबी और 12 जीबी के साथ लिस्ट है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2020 15:06 IST
ख़ास बातें
  • गीकबेंच और TENAA पर लिस्ट हुआ Oppo A92s
  • लिस्टिंग में फोन का मॉडल नंबर PDKM00 है
  • ओप्पो ए92एस फोन में मिलेगा 5जी सपोर्ट

Oppo A92s में 3,890 एमएएच बैटरी होने का दावा

Oppo का आगामी स्मार्टफोन Oppo A92s हो सकता है। माना जा रहा है कि इस फोन का मॉडल नंबर PDKM00 है और यह बेंचमार्किंग वेबसाइट वसर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हो चुका है। स्मार्टफोन की कई जानकारी इस मॉडल नंबर के साथ वेबसाइट पर लिस्टिंग में सामने आ चुकी हैं। ओप्पो ए92एस स्मार्टफोन में 12 जीबी तक रैम और 250 जीबी तक स्टोरेज हो सकती है। फोन 3,890 एमएएच की बैटरी के साथ आ सकता है। हाल ही में यह फोन इसी मॉडल नंबर के साथ MIIT पर भी लिस्ट हुआ था।
 

Oppo A92s specifications (expected)

कथित Oppo A92s स्मार्टफोन गीकबेंच और TENAA वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। यह जानकारी सबसे पहले Gizmochina द्वारा दी गई। गीकबेंच की लिस्टिंग में यह फोन मॉडल नंबर PDKM00 के साथ एंड्रॉयड 10 और ऑक्टा-कोर MT6873 प्रोसेसर से लैस है। जो कि डायमेंसिटी 800 5जी चिपसेट हो सकता है। यह चिपसेट मिड-रेंज स्मार्टफोन में 5जी कनेक्टिविटी सपोर्ट प्रदान करता है।

PDKM00 मॉडल नंबर का स्मार्टफोन TENAA सर्टिफिकेशन साइट पर भी लिस्ट हो चुका है। इस लिस्टिंग से आगामी स्मार्टफोन के बारे में कई जानकारियां साफ हुईं है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, ओप्पो ए92एस फोन 6.57 इंच (1,080x2,400 पिक्सल) का डिस्प्ले के साथ आएगा। सीपीयू की फ्रिक्वेंसी 2.0 गीगाहर्ट्ज़ बताई गई है और यह तीन रैम वेरिएंट 6 जीबी, 8 जीबी और 12 जीबी के साथ लिस्ट है। इसमें 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज विकल्प भी मिलेगा। फोन में कुल मिलाकर 6 कैमरे होंगे, जिसमें चार रियर कैमरा और दो फ्रंट कैमरा शामिल हैं। रियर में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दूसरा 8 मेगापिक्सल का सेंसर और दो मेगापिक्सल के दो अन्य कैमरे दिए जाएंगे। सेल्फी के लिए एक 16 मेगापिक्सल कैमरा और दूसरा 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। TENAA लिस्टिंग में जो तस्वीर दिखी है, उस तस्वीर में सेल्फी कैमरे होल-पंच डिज़ाइन के साथ दिखे हैं।

फोन 3,890 एमएएच की बैटरी के साथ लिस्ट है। कनेक्टिविटी के लिए फोन वाई-फाई, वीओएलईटी, ब्लूटूथ, जीपीएस और 5जी चिपसेट के साथ 5जी सपोर्ट के साथ आ सकता है। 163.8x75.5x8.1 एमएम के इस फोन का भार 184 ग्राम होगा।
Advertisement

गौर करने वाली बात यह है कि यही स्पेसिफिकेशन पहले MIIT सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हुईं थी। हालांकि, इसके अलावा यह जानकारी सामने आई थी कि ओप्पो ए92एस फोन 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले के साथ आएगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Oppo A92s, Oppo A92s Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.