Oppo A7n लॉन्च, 16 मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर और 4,230 एमएएच बैटरी से है लैस

Oppo A7n स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। नया Oppo स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर और एचडी+ डिस्प्ले के साथ आता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2019 12:14 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A7n एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2.1 पर चलता है
  • ओप्पो ए7एन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • Oppo A7n की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है

Oppo A7n: 16 मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर और 4,230 एमएएच बैटरी से लैस है ओप्पो ए7एन

Oppo A7n स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। नया Oppo स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर और एचडी+ डिस्प्ले के साथ आता है। Oppo ने अपने ओप्पो ए7एन हैंडसेट में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप दिया है जिसमें एक सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। इसके अतिरिक्त फोन एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2.1 पर चलता है। इन स्पेसिफिकेशन को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि Oppo A7n बहुत हद तक बीते महीने चीन में लॉन्च किए गए Oppo AX5s जैसा ही है। हालांकि, नए मॉडल में ज़्यादा रैम और बेहतर रिजॉल्यूशन वाला सेल्फी कैमरा है। Oppo A7n मीडियाटेक हीलियो पी35 (एमटी6765) प्रोसेसर से लैस है, आइए अब आपको ओप्पो ए7एन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से बताते हैं।
 

Oppo A7n की कीमत

ओप्पो ए7एन को चीनी मार्केट में 1,499 चीनी युआन (करीब 15,300 रुपये) में बेचा जाएगा। फोन लेक लाइट ग्रीन रंग में आता है। अभी कपंनी ने Oppo A7n को भारत में लाए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।
 

Oppo A7n स्पेसिफिकेशन, फीचर

ऑनलाइन लिस्टिंग से पता चला है कि Oppo A7n हाइपर बूस्ट एक्सेलेरेशन इंजन के साथ आता है। दावा है कि इससे फोन की परफॉर्मेंस और गेमिंग अनुभव बेहतर होंगे। पोर्ट्रेट और ब्लर्ड बैकग्राउंड के लिए फोन में पहले से पोर्ट्रेट मोड है। हैंडसेट में एआई से लैस ब्यूटीफिकेशन फीचर भी है।

डुअल-सिम (नैनो) Oppo A7n आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2.1 पर चलता है। इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 270 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी और 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। फोन में वाटरड्रॉप नॉच है। स्मार्टफोन को रफ्तार देने का काम करेगा मीडियाटेक हीलियो पी35 (एमटी6765) प्रोसेसर। इसके साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

फोटो और वीडियो के लिए ओप्पो ए7एन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। यह एफ/ 2.2 अपर्चर से लैस है। इसके साथ एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। याद रहे कि ओप्पो एएक्स5एस को बीते महीने ताइवान में एफ/ 2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर के साथ उतारा गया था।

Oppo A7n की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करने की सुविधा है। 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी, माइक्रो-यूएसबी और यूएसबी ओटीजी सपोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन में एंबियंट लाइट सेंसर, ग्रेविटी सेंसर, मैगनेटोमीटर और वर्चुअल जायरोस्कोप दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। Oppo A7n की बैटरी 4,230 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 155.9x75.4x8.2 मिलीमीटर है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी35

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4230 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo A7n price, Oppo A7n specifications, Oppo A7n, Oppo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Freedom Sale: ₹399 में खरीदें वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर, आई सबसे धांसू डील
  2. 14 हजार में खरीदें 20 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा
  3. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  4. Amazon Great Freedom Sale: 11 हजार तक सस्ते मिल रहे OnePlus N6x, OnePlus 13s, OnePlus Nord 6 जैसे धांसू फोन
  5. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Freedom Sale: 11 हजार तक सस्ते मिल रहे OnePlus N6x, OnePlus 13s, OnePlus Nord 6 जैसे धांसू फोन
  2. Moto Pad 70 भारत में लॉन्च, 10,200mAh बैटरी, Moto Pen के साथ जानें टैबलेट की कीमत
  3. 14 हजार में खरीदें 20 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा
  4. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  5. 200km रेंज, डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक Juiced ने की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Amazon Great Freedom Sale: ₹399 में खरीदें वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर, आई सबसे धांसू डील
  7. Amazon Great Freedom Sale: ₹50000 में आने वाले मोबाइल पर मिल रही जबरदस्त छूट, ये हैं टॉप 5 फोन
  8. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  9. Flipkart Freedom Sale में ₹16 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro
  10. Amazon Great Freedom Sale: सस्ते मिल रहे ₹50 हजार में आने वाले ये टॉप 5 लैपटॉप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.