ओप्पो ए77 लॉन्च, 4 जीबी रैम और 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे से है लैस

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने ताइवान में अपना नया स्मार्टफोन ओप्पो ए77 लॉन्च किया है। ताइवानी मार्केट में ओप्पो ए77 को 10,990 ताइवानी डॉलर (करीब 23,400 रुपये) में बेचा जाएगा।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 18 मई 2017 13:36 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो ए77 की सबसे अहम खासियत 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है
  • यह ओप्पो ए57 का अपग्रेड है
  • ओप्पो ए77 को 10,990 ताइवानी डॉलर (करीब 23,400 रुपये) में बेचा जाएगा
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने ताइवान में अपना नया स्मार्टफोन ओप्पो ए77 लॉन्च किया है। ताइवानी मार्केट में ओप्पो ए77 को 10,990 ताइवानी डॉलर (करीब 23,400 रुपये) में बेचा जाएगा। हैंडसेट को गोल्ड और रोज़ गोल्ड कलर में उपलब्ध कराया गया है। ओप्पो ए77 की सबसे अहम खासियत 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। पता चला है कि यह ओप्पो ए57 का अपग्रेड है। अपग्रेड की बात करें तो यह बड़े डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और ज़्यादा रैम व स्टोरेज से लैस है।

ओप्पो ए77 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) इन-सेल डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750टी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। मल्टीटास्किंग को आसान बनाने के लिए मौज़ूद है 4 जीबी रैम। ओप्पो ए77 एंड्रॉयड मार्शमैलो पर आधारित कलर ओएस पर चलेगा।
Advertisement

कैमरे की बात करें तो ओप्पो ए77 में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जो एफ/2.2 अपर्चर, पीडीएएफ और डुअल एलईडी फ्लैश से लैस है। स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जो एफ/2.0 अपर्चर वाला है। कंपनी का दावा है कि बैकग्राउंड ब्लर फ़ीचर की मदद से यूज़र पोर्ट्रेट मोड में बोकेह इफेक्ट बना पाएंगे।

ओप्पो ए77 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। इसकी बैटरी 3200 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस शामिल हैं। फोन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है जो होम बटन में इंटिग्रेट है।
Advertisement

याद रहे कि ओप्पो ने इस महीने ही भारतीय मार्केट में ओप्पो एफ3 को लॉन्च किया था। 19,990 रुपये वाला यह फोन ओप्पो एफ3 प्लस का छोटा वेरिएंट है। ओप्पो एफ3 डुअल फ्रंट कैमरे वाला हैंडसेट है। इसमें 16 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल के सेंसर हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6750टी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo A77, Oppo A77 Launched, Oppo A77 Price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  8. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  10. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.