Oppo A7 का नया 3 जीबी रैम वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें कीमत

हैंडसेट निर्माता कंपनी Oppo ने भारतीय बाजार में Oppo A7 के नए 3 जीबी रैम वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 10 जनवरी 2019 16:53 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A7 के नए 3 जीबी रैम वेरिएंट की बिक्री 11 जनवरी से शुरू
  • 14,990 रुपये में बेचा जाएगा ओप्पो ए7 का नया वेरिएंट
  • स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर से लैस है ओप्पो ए7

Oppo A7 का नया 3 जीबी रैम वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें कीमत

हैंडसेट निर्माता कंपनी Oppo ने भारतीय बाजार में Oppo A7 के नए 3 जीबी रैम वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है। याद करा दें कि, ओप्पो ए7 के 4 जीबी रैम वेरिएंट को नवंबर माह में लॉन्च किया गया था। Oppo A7 का 3 जीबी रैम वेरिएंट 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। नए वेरिएंट की बिक्री शुक्रवार यानी 11 जनवरी से शुरू होगी। Oppo A7 के प्रमुख फीचर्स की बात करें तो इसमें वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच, फोटोग्राफी के लिए दो रियर कैमरे और फोन में जान फूंकने के लिए 4,230 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 

Oppo A7 3 जीबी रैम वेरिएंट की भारत में कीमत

भारत में ओप्पो ए7 का 3 जीबी रैम वेरिाएंट 14,990 रुपये में बेचा जाएगा। 11 जनवरी से इस नए वेरिएंट की बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon.in, Flipkart, Paytm और Snapdeal पर शुरू होगी। पिछले साल नवंबर में Oppo A7 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट को उतारा गया था।
 

Oppo A7 स्पेसिफिकेशन

ओप्पो ए7 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलेगा। इसमें 6.2 इंच एचडी+ (720x1520 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 88.3 प्रतिशत है और यह वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ आता है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू दिया गया है। ओप्पो ए7 में 4 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज दी गई है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

Oppo A7 में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप है। यहां 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर एक साथ काम करेंगे। बैटरी 4,230 एमएएच की है। सिक्योरिटी के लिए बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर रहेगा। Oppo A7 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास, माइक्रो-यूएसबी, ओटीजी सपोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 155.9x75.4x8.1 मिलीमीटर है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good battery life
  • Looks stylish
  • Dedicated microSD slot
  • Bad
  • Weak processor
  • Display is only HD+
  • Cameras struggle in low light
  • Annoying spam from some apps
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4230 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  3. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.