Oppo A7 के भारत में लॉन्च होने से पहले कीमत का खुलासा

भारतीय वेबसाइट पर लिस्टिंग से यह तो साफ हो गया था कि Oppo A7 जल्द ही भारत में बिकेगा। इस बीच महेश टेलीकॉम के ट्वीट से पता चला है कि ओप्पो ए7 16,990 रुपये में बेचा जाएगा।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 22 नवंबर 2018 18:32 IST
ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट से लैस है Oppo A7
  • दो रियर कैमरे वाला होगा ओप्पो ए7
  • Realme 2 Pro की तरह ओप्पो ए7 में है वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच

Oppo A7 की भारत में यह हो सकती है कीमत

Oppo A7 को जल्द भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। ओप्पो ने आधिकारिक तौर पर इस बात से पर्दा नहीं उठाया है कि Oppo A7 को भारत में किस दिन लॉन्च किया जाएगा। दूसरी तरफ, ओप्पो ए7 के आधिकारिक लॉन्च से पहले मुंबई के जाने-माने रिटेलर महेश टेलीकॉम ने इस हैंडसेट के दाम का खुलासा कर दिया है। इससे पहले Oppo ने चुपके से अपनी भारतीय वेबसाइट पर Oppo A7 को लिस्ट कर दिया था।

भारतीय वेबसाइट पर लिस्टिंग से यह तो साफ हो गया था कि Oppo A7 जल्द ही भारत में बिकेगा। इस बीच महेश टेलीकॉम के ट्वीट से पता चला है कि ओप्पो ए7 16,990 रुपये में बेचा जाएगा। स्पेसिफिकेशन को देखते हुए उम्मीद की जा रही थी कि भारत में Oppo A7 को 15,000 रुपये तक के सेगमेंट में उतारा जा सकता है। लेकिन महेश टेलीकॉम के दावे कुछ और ही संकेत दे रहे हैं।

Oppo A7 की खासियतों की बात करें तो हैंडसेट में जान फू्ंकने के लिए 4,230 एमएएच की बैटरी है। इसमें 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और दो रियर सेंसर के साथ Realme 2 Pro की तरह वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच मिलेगा। ऐसी अटकलें लगाई जा रहीं हैं कि ओप्पो इस महीने के अंत तक फोन को भारत में लॉन्च कर सकती है।
 

Oppo A7 स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

ओप्पो ए7 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलेगा। इसमें 6.2 इंच एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 88.3 प्रतिशत है और यह वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ आता है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू दिया गया है। रैम और स्टोरेज पर आधारित फोन में 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज है।
Advertisement

माइक्रोएसडी कार्ड से स्टोरेज को बढ़ाना संभव है। इसके अलावा Oppo ने स्क्रीन रिजॉल्यूशन के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Oppo A7 में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, यह 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल के सेकेंडरी सेंसर के साथ आएगा। बैटरी 4,230 एमएएच की है। सिक्योरिटी के लिए बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर रहेगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good battery life
  • Looks stylish
  • Dedicated microSD slot
  • Bad
  • Weak processor
  • Display is only HD+
  • Cameras struggle in low light
  • Annoying spam from some apps
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4230 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo A7, Oppo A7 Price in India, Oppo A7 Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.