ओप्पो ए59 लॉन्च, इसमें है 3 जीबी रैम और 13 मेगापिक्सल कैमरा

ओप्पो ए59 लॉन्च, इसमें है 3 जीबी रैम और 13 मेगापिक्सल कैमरा
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने स्थानीय मार्केट में नया मिडरेंज स्मार्टफोन ए59 लॉन्च किया है। ओप्पो ए59 को कंपनी चीनी वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इसकी बिक्री 18 जून से शुरू होगी। हालांकि, इच्छुक ग्राहक 1,799 चीनी युआन (करीब 18,312 रुपये) में इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग करा सकते हैं।

ओप्पो ए59 में 5.5 इंच का एचडी रिज़ॉल्यूशन वाला आईपीएस डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 267 पीपीआई है। हैंडसेट में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 चिपसेट है। ग्राफिक्स के लिए माली टी860 जीपीयू इंटिग्रेटेड है और साथ में मौजूद है 3 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर यूज़र स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं। फोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर आधारित कलरओएस 3.0 यूआई स्किन से लैस होगा।

रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। इससे आप 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। मेटल यूनीबॉडी वाले इस फोन में 3,075 एमएएच क्षमता की बैटरी दी गई है। इसका डाइमेंशन 154.5x76x7.38 मिलीमीटर है और वज़न 160 ग्राम।

कनेक्टिविटी की बात करें तो यह हैंडसेट ब्लूटूथ 4.1, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, एफएम रेडियो, माइक्रोयूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक से लैस है। हैंडसेट रोज़ और रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में लिस्ट किया गया है। उम्मीद है कि इस हैंडसेट को जल्द ही भारत में भी लॉन्च किया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »