• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आएगा Oppo A54s फोन! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक

50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आएगा Oppo A54s फोन! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक

रिटेलर लिस्टिंग के अनुसार, यह Oppo A54s फोन में 6.5 इंच आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले, मीडियाटेक हीलियो जी35 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से लैस होगा।

50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आएगा Oppo A54s फोन! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
ख़ास बातें
  • Oppo A54s में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है
  • मीडियाटेक हीलियो जी35 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस हो सकता है ओप्पो ए54एस
  • साइट पर फोन का पर्ल ब्लू कलर वेरिएंट देखा गया
विज्ञापन
Oppo A54s स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन, डिज़ाइन और कलर ऑप्शन लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। Oppo कंपनी की A सीरीज़ का आगामी फोन आधिकारिक लॉन्च से पहले रिटेलर साइट पर लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग के अनुसार, यह ओप्पो ए54एस फोन में 6.5 इंच आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले, मीडियाटेक हीलियो जी35 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से लैस होगा। माना जा रहा है कि यह फोन ओप्पो ए54 का सक्सेसर होगा और इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा। वहीं फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी।

Oppo A54s स्मार्टफोन New Zealand ई-कॉमर्स वेबसाइट Harvey Norman पर लिस्ट हुआ है। यह फोन वेबसाइट पर 6.5 इंच (1,600x720 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले के साथ लिस्ट है। साइट पर फोन का पर्ल ब्लू कलर वेरिएंट देखा जा सकता है। ओप्पो ए54एस फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा। ई-कॉमर्स साइट से संकेत मिलता है कि ओप्पो ए54एस फोन मीडियाटेक हीलियो जी35 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगा और इसमें 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद होगी। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।  

फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लिस्ट है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है और बाकि दो कैमरे 2 मेगापिक्सल के हैं। सेल्फी व वीडिययो कॉलिंग के लिए ओप्पो ए54एस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखा जा सकता है। कहा जा रहा है कि लेटेस्ट ओप्पो ए सीरीज़ का स्मार्टफोन 4जी कनेक्टिविटी के साथ आएगा, जिसमें 5जी सपोर्ट मौजूद नहीं होगा।

लिस्टिंग के अनुसार, फोन में वाई-फाई 5, ब्लूटूथ वी5, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक मौजूद होगा। डुअल नैनो सिम स्मार्टफोन IPX4 रेटिंग के साथ आएगा, जो कि इसे वाटर रसिस्टेंट बनाता है। वहीं, फोन का डायमेंशन 163.8x75.6.8.4mm और भार 190 ग्राम हो सकता है।

ई-कॉमर्स वेबसाइट के यह कथित स्पेसिफिकेशन टिप्सटर Sudhanshu Ambhore द्वारा ट्विटर पर सार्वजनिक किए गए हैं।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo A54s, Oppo, Oppo A54s specifications, Oppo A54
नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  6. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  8. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  9. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  10. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »