ओप्पो ए53 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2015 13:57 IST
ओप्पो ने चीन में अपना ओप्पो ए53 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। हालांकि, इस कीमत और उपलब्धता की जानकारी फिलहाल कंपनी द्वारा नहीं दी गई है। ओप्पो ए53 एक डुअल सिम डिवाइस है। यह स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स कलरओेएस 2.1 पर चलेगा जो एंड्रॉयड 5.1 पर बेस्ड है।

इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ आता है। इसकी पिक्सल डेनसिटी है 267 पीपीआई। यह 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 616 और 2 जीबी के रैम से लैस होगा।

हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ सीएमओएस सेंसर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। ओप्पो ए53 की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है।

ओप्पो ए53 में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी 2.0 कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। इसका डाइमेंशन 153.90x77x7.4 मिलीमीटर है और वज़न 165 ग्राम। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 3075 एमएएच की बैटरी।
Advertisement

इस कंपनी ने पिछले महीने अपने ए33 स्मार्टफोन को चीन में 1,499 चीनी युआन (करीब 15,500 रुपये) में लॉन्च किया था। ओप्पो ए33 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है और इसके ऊपर कलरओएस 2.1 स्किन का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट में 5 इंच (540x960 पिक्सल) का टीएफटी डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है  220 पीपीआई। स्मार्टफोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 चिपसेट के साथ 2 जीबी का रैम मौजूद है। 8 मेगापिक्सल के ऑटोफोकस रियर कैमरे से लैस ओप्पो ए33 में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 3जी (एचएसपीए+), 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो-यूएसबी 2.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और 3.5 एमएम का ऑडियो जैक शामिल हैं। चीन में लॉन्च किए गए ओप्पो ए33 डिवाइस में भारतीय एलटीई बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  4. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  7. OnePlus 16 May Get 200 Megapixel Primary Camera, Gaming Features
  8. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  9. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  10. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.