Oppo A53 5G होल-पंच डिज़ाइन के साथ लॉन्च, जानें इसकी सभी खूबियां

Oppo A53 5G स्मार्टफोन Oppo A53 का 5जी वर्ज़न है, जिसे अगस्त में लॉन्च किया गया था। अब इसे चीन में लॉन्च किया गया है, जो कि कुछ बदलावों से लैस है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2020 13:02 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A53 4जी में दिया गया था स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर
  • Oppo A53 5G की सेल तीन में 22 दिसंबर से शुरू होगी
  • Oppo ने इस स्मार्टफोन की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता की जानकारी नहीं दी है

Oppo A53 5G फोन में मिलेंगे लेक ग्रीन, सीक्रेट नाइट ब्लैक और स्टीमर पर्पल कलर ऑप्शन

Oppo A53 5G स्मार्टफोन Oppo A53 का 5जी वर्ज़न है, जिसे अगस्त में लॉन्च किया गया था। यह फोन ऑरिज़न वेरिएंट जैसे स्पेसफिकेशन से लैस है, बस जिसमें थोड़ा बहुत बदलाव मौजूद है। ओप्पो ए53 5जी फोन दो रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन और तीन कलर ऑप्शन के साथ आया है। इसके अलावा इस फोन में सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट वाला डिस्प्ले दिया गया है और पिछले हिस्से पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। साथ ही यह फोन हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और ऑरिज़न ओप्पो ए53 से अलग प्रोसेसर के साथ आता है।  
 

Oppo A53 5G price

ओप्पो ए53 5जी फोन की कीमत चीन में CNY 1,299 (लगभग 14,600 रुपये) है, यह दाम फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन का है जो कि JD.com पर लिस्ट है। Oppo A53 5G का एक 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट भी है, लेकिन इसकी कीमत फिलहाल साफ नहीं है। ओप्पो ए53 5जी फोन तीन कलर ऑप्शन में आया है, लेक ग्रीन, सीक्रेट नाइट ब्लैक और स्टीमर पर्पल। चीन में फोन की सेल 22 दिसंबर से शुरू होगी। फिलहाल यह फोन प्री-ऑर्डर्स के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। फिलहाल, Oppo ने इस स्मार्टफोन की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता की जानकारी नहीं दी है।
Advertisement
 

Oppo A53 5G specifications

Oppo A53 5G फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित ColorOS 7.2 पर काम करता है। इसमें 6.5-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है, जो कि 90.5 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, 90 हर्ट्ज़स रिफ्रेश रेट और 120 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। फोन की अधिकतम ब्राइटनेस 480 निट्स है। इसके अलावा, फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 (MT6853V) प्रोसेसर से लैस है, इसका ऑरिज़न 4जी फोन स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर से लैस है। 5जी वेरिएंट 6 जीबी रैम के साथ आता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो Oppo A53 5जी में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर व 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement

ओप्पो ए53 5जी में 128 जीबी स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के साथ बढ़ाया नहीं जा सकता। कवेक्टिविटी के लिए इसमें 5जी, डुअल बैंड Wi-Fi 802.11a/b/g/n/ac, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ए-जीपीएस, ग्लोनास और 3.5 एमएम हेडफोन जैक व चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। सेंसर्स में एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, ग्रेविटी सेंसर और जायरोस्कोप शामिल हैं। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।

फोन की बैटरी 4,040 एमएएच की है, जिसके साथ 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 162.2x75x7.9mm और भार 175 ग्राम है।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4040 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  3. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.