Oppo A52 की कीमत और स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक

Oppo A52 में पिछले हिस्से पर क्वाड कैमरा सेटअप होगा। दावा है कि यह 6.5 इंच डिस्प्ले और होल पंच डिज़ाइन के साथ आएगा। इसका डिस्प्ले फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन वाला है।

Oppo A52 की कीमत और स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक
ख़ास बातें
  • ओप्पो ए52 का मॉडल नंबर PDAM10 है
  • ओप्पो ए52 में 5,000 एमएएच की बड़ी बैटरी है
  • Oppo A52 को अगले महीने की शुरुआत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद
विज्ञापन
Oppo ने बीते हफ्ते अपने घरेलू मार्केट में Oppo A92s को लॉन्च कर दिया था। नया स्मार्टफोन चार रियर कैमरों और डुअल-होल पंच सेल्फी कैमरे के साथ आता है। अब एक ताजा रिपोर्ट से हमें कंपनी द्वारा Oppo A52 स्मार्टफोन को मार्केट में लाए जाने की जानकारी मिली है। फोन के बारे में चाइना टेलीकॉम के प्रोडक्ट लाइब्रेरी से जानकारी मिली है। लिस्टिंग से ओप्पो ए52 के कई स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में पता चला है।
 

Oppo A52 price, availability (expected)

चाइना टेलीकॉम की लिस्टिंग के मुताबिक, ओप्पो ए52 को चीनी मार्केट में 1 मई को लॉन्च किया जाएगा। इस डिवाइस के तीन कलर वेरिएंट होंगे- ब्लैक, स्टार व्हाइट और कंडेनसेशन पर्पल। लिस्टिंग से पता चला है कि Oppo A52 का दाम 1,799 चीनी युआन (करीब 19,500 रुपये) होगा।
 

Oppo A52 specifications (expected)

ओप्पो ए52 का मॉडल नंबर PDAM10 है। यह स्मार्टफोन इसी मॉडल नंबर के साथ पहले भी Google Play Console पर लिस्ट किया जा चुका है। चाइना टेलीकॉम की लिस्टिंग से हमें इस डिवाइस के स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से पता चला है। ओप्पो ए52 पोलीकार्बोनेट बॉडी वाला हैंडसेट है और वज़न 192 ग्राम। इसका डाइमेंशन 162 x 75.5 x 8.9 मिलीमीटर होगा।

ओप्पो ए52 में पिछले हिस्से पर क्वाड कैमरा सेटअप होगा। दावा है कि यह 6.5 इंच डिस्प्ले और होल पंच डिज़ाइन के साथ आएगा। इसका डिस्प्ले फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन वाला है। ओप्पो ए52 में कंपनी स्नैपड्रैगन 665वी प्रोसेसर इस्तेमाल कर सकती है। दावा है कि यह 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस हो सकता है।

Oppo A52 के क्वाड कैमरा सेटअप में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और दो मेगापिक्सल के दो सेंसर्स दिए जाएंगे। सेल्फी की जिम्मेदारी 8 मेगापिक्सल सेंसर की होगी। ओप्पो ए52 में 5,000 एमएएच की बड़ी बैटरी है और यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 10 पर चलेगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Oppo A52
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »